Best Airport Lounge Credit Cards: एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस का हर कोई फायदा नहीं उठा पाता है। अगर आप भी फ्लाइट से बार-बार सफर करते हैं और एयपोर्ट पर फ्री लाउंज एक्सेस चाहते हैं तो इसके लिए आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे क्रेडिट कार्ड बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको खाने से लेकर वाई फाई तक एयरपोर्ट पर फ्री में मिलेगा। चलिए इन क्रेडिट कार्ड की लिस्ट आपको फटाफट बताते हैं।

Advertisement

इन क्रेडिट कार्ड से मिलेगा Free एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, HDFC Visa Signature Credit Card से आपको दुनिया भर में किसी भी एयरपोर्ट के लाउंज तक फ्री में एक्सेस मिलेगा। इसमें जीरो ज्वाइनिंग फीस है।

Advertisement

इसके अलावा AU Bank Zenith Credit Card से आपको 1,000 से अधिक डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज तक फ्री में एंट्री मिलेगी। इसी के साथ-साथ डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लाउंज तक हर कैलेंडर तिमाही में 4 बार फ्री एंट्री मिलेगी प्रायोरिटी पास प्रोग्राम के तहत, पार्टनर एयरपोर्ट के लाउंज तक हर कैलेंडर तिमाही में 2 बार फ्री एंट्री मिलेगी। इसमें भी ज्वाइनिंग फीस के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना है।

Advertisement

इन कार्ड के अलावा SBI Prime Credit Card से आपको इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज तक हर साल 4 बार फ्री में एंट्री और डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लाउंज तक हर साल 8 बार फ्री में एंट्री मिलेगी।

वहीं, SBI Elite Credit Card पर यूजर को 99 डॉलर का प्रायोरिटी पास प्रोग्राम मिलता है और हर साल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लाउंज तक फ्री में 6 बार एक्सेस की विजिट मिलती हैं। यूजर हर तिमाही में 2 बार फ्री में विजिट का आनंद उठा सकते हैं।

Advertisement

Free वाई-फाई का पाएं फायदा

एयरपोर्ट के लाउंज में आपको फ्री में वाई-फाई की सुविधा मिलती है, जिससे वे लाउंज में आराम से बैठ सकते हैं और खाने-पीने की सुविधा मिलती है। फ्री में इंटरनेट का आप इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, इन लाउंज में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के लिए चार्जिंग स्टेशनों की सुविधा भी मिलती है। आप फोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स को उड़ान से पहले चार्ज कर सकते हैं।

Advertisement

खाने-पीने के लिए फ्री एक्सेस

क्रेडिट कार्ड से हवाई यात्री देश या विदेश में किसी एयरपोर्ट के लाउंज में इस्तेमाल करके आप फ्री में खाने-पीने की चीजों का फायदा भी पा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड का ये खास फीचर उन लोगों के पैसे बचाने में मदद कर सकता है जो बार-बार फ्लाइट से सफर करते हैं। इन फायदों के अलावा भी कई सारे फायदे दिए जाते हैं। शॉवर की सुविधा, टीवी एक्सेस भी इसमें शामिल है।