Bank Overdraft Facility: अगर आपके अकाउंट में जीरो बैलेंस है, तो भी कुछ खास बैंक अकाउंट से पैसे निकाले जा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कई बैंकों के द्वारा खाते में जीरो बैलेंस होने पर भी, पैसा निकालने का विकल्प होता है। इस सुविधा को ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी कहते हैं। कहीं बैंकों के द्वारा करंट अकाउंट पर और सेविंग अकाउंट पर ओवरड्राफ्ट की सुविधा मुहैय्या करवाई जाती है।

Advertisement

बैंक द्वारा दी गई इस सुविधा के तहत अगर कस्टमर के अकाउंट में एक भी रुपए नहीं है तो वह 10 हजार रुपए तक या इससे भी ज्यादा का अमाउंट निकाल सकता है। गौरतलब है कि अलग-अलग बैंकों के द्वारा अलग-अलग ओवरड्राफ्ट लिमिट दी जाती है। जिसे आप अपनी लिमिट और जरूरत के हिसाब से निकाल सकते हैं।

Advertisement

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि ओवरड्राफ्ट लिमिट की सुविधा बैंक के द्वारा किसी भी कस्टमर को मुफ्त में नहीं दी जाती है। बल्कि बैंक से उधार ली गई इस राशि को आपको उसे वापस लौटना पड़ता है और बैंक के द्वारा इस पर ब्याज भी लगाया जाता है।

क्या है ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी

बैंकिंग एक्सपर्ट्स की माने तो ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी एक तरह का लोन होता है, जो बैंक के द्वारा कस्टमर को दिया जाता है। इस लोन की सबसे खास बात यह होती है कि इसे लेने के लिए आपको बहुत ज्यादा फॉर्मेलिटी करने की जरूरत नहीं होती है ना ही किसी तरह का फॉर्म भरना पड़ता है। इस सुविधा के तहत आप अपने बैंक अकाउंट से 10000 रुपए तक या फिर ओडी लिमिट के हिसाब निकाल सकते हैं, जिसे बैंक में बाद में ब्याज सहित जमा करना पड़ता है। इसे इमर्जेंसी के समय यूज किया जा सकता है।

Advertisement

रोजाना जुड़ता है ब्याज

बैंक द्वारा दी जा रही ओवरड्राफ्ट की इस सुविधा का लाभ लेते वक्त आपको एक बार ध्यान में रखनी चाहिए कि इस पर आपको जबरदस्त इंट्रेस्ट भी देना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगर आप लोन लेते हैं, तो इस पर आपको महीने में एक बार ब्याज देना पड़ता है। लेकिन ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का इस्तेमाल करके निकल गए पैसों पर रोज इंटरेस्ट चार्ज किया जाता है और आप इसे भरने में जितना समय लगाते हैं, आपका ब्याज भी उतना ही बढ़ता जाता है। इसलिए जब तक बहुत जरूरी न हो आपको बैंक द्वारा दी जा रही ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Advertisement

आप बैंक ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी (ओडीएफ) देने से पहले आपके अकाउंट का टर्नओवर देताल है। अगर आपने अपने बेसिक सेविंग अकाउंट को कम से कम 6 महीने के लिए अच्छी तरह से ऑपरेट किया है, तो आपको बैंक के द्वारा 10 हजार रुपए तक की ओवरड्राफ्ट लिमिट बड़े आराम से दी जा सकती है। इसके लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 65 साल के बीच ही होनी चाहिए।

Advertisement

अगर आप इन सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो बैंक के द्वारा दी जा रही ओवरड्राफ्ट लिमिट के तहत पैसे निकाल सकते हैं और उसका पूरा फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका जन धन अकाउंट है तो भी आप ओवरड्राफ्ट लिमिट का इस्तेमाल करके पैसे निकाल सकते हैं।