दिवाली से पहले ही बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) अपने ग्राहकों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आया है. बीओआई (BOI) एक नया फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Fixed Deposit scheme) लाया है. इस स्कीम के तहत ग्राहकों को काफी आर्कषक ब्याज दर ऑफर किए जा रहे हैं. ये सेविंग स्कीम सभी ग्राहको के लिए 27 सितंबर, 2024 से लागू हो गई है. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस नई स्कीम में ग्राहकों को कॉलेबल डिपोजिट (Callable Deposit) में अवधि पूरा होने से पहले ही पैसे निकालने की सुविधा मिलती है. इस स्कीम का फायदा आप BOI Omni Neo ऐप और इंटरनेट बैंकिंग जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म से ले सकते हैं.
इस स्कीम में इतना मिलेगा ब्याज
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस नई स्कीम के तहत सामान्य ग्राहकों को 7.30 फीसदी ब्याज ऑफर किया जा रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 7.80 फीसदी है. इसके अलावा सुपर सीनियर सिटीजन 7.95 फीसदी ब्याज का फायदा उठा सकते हैं. इस स्कीम के फिक्सड डिपॉजिट की अवधि 400 दिनों की रखी गई है.
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अन्य ब्याज दर में भी किया बदलाव
बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने अन्य ब्याज दरों में भी बदलाव किया है. ये बताया जा रहा है कि बैंक 7 से 45 दिनों के एफडी में 3 फीसदी ब्याज दे रहा है. इसके अलावा 46 से 179 दिनों के बीच जमा करने पर ग्राहकों को 4.50 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. 180 दिनों से एक वर्ष की एफडी पर आपको 6 फीसदी तक ब्याज मिल जाएगा.
एक वर्ष से दो वर्ष के बीच एफडी कराने पर ब्याज दर 6.80 फीसदी होगा.
बैंक ने अपनी ये नई स्कीम 27 सितंबर, 2024 को लागू कर दी है. इस स्कीम के तहत आप ज्यादा से ज्यादा 3 करोड़ रुपये जमा कर पाएंगे. इस स्कीम की अवधि 333 दिनों की होने वाली है.
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा ज्यादा लाभ
तीन साल और उससे अधिक से दस साल तक की अवधि के लिए, सुपर वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ब्याज से 0.25% ज्यादा ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% ज्यादा ब्याज मिलेगा
27 सितंबर, 2024 से प्रभावी संशोधित दरें नीचे विस्तृत हैं:
परिपक्वता 3 करोड़ रुपये से कम 3 करोड़ रुपये और उससे अधिक लेकिन 10 करोड़ रुपये से कम
7 दिन से 14 दिन- 3% 4%
15 दिन से 30 दिन- 3% 4%
31 दिन से 45 दिन- 3% 4%
46 दिन से 90 दिन- 4.5% 5.25%
91 दिन से 179 दिन- 4.5% -
180 दिन से एक वर्ष से कम- 6% -
1 वर्ष- 6.8% 7.25%
1 वर्ष से अधिक से 2 वर्ष से कम (400 दिनों को छोड़कर)- 6.8% 6.75%
400 दिन- 7.3% 6.75%
2 वर्ष - 6.8% -
2 वर्ष से अधिक से 3 वर्ष से कम - 6.75%
बैंक ने बॉन्ड जारी कर जुटाएं पैसे
यह पता चला है कि बैंक ने हाल ही में NSE (इलेक्ट्रॉनिक बिडिंग प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म) के माध्यम से 7.49% प्रति वर्ष की दर से टियर II बॉन्ड जारी किया है. इस बॉन्ड के माध्यम से बैंक ने 2,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
बेस इश्यू 1,000 करोड़ रुपये था जिसमें 1,500 करोड़ रुपये का ग्रीन शू विकल्प था.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान