नयी दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि बैंकों में निवेश के लिए आपके पास सेविंग अकाउंट या एफडी के अलावा और भी कई ऑप्शन होते हैं? जी हां कई बैंक डीमैट अकाउंट खोलने की भी सुविधा देते हैं, जिससे आप म्यूचुअल फंड और शेयर मार्केट में पैसा लगा सकते हैं। इसी तरह कई सरकारी योजनाएं हैं जिनमें आप विभिन्न बैंकों के जरिए निवेश कर सकते हैं। मालूम हो कि पोस्ट ऑफिस की कई बचत योजनाएं हैं, जिनमें बैंकों के माध्यम से भी निवेश किया जा सकता है। इन्हीं में एक योजना है किसान विकास पत्र (केवीपी)। ये योजना गारंटीड आपका पैसा डबल कर सकती है। पोस्ट ऑफिस के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के जरिए भी आप केवीपी में निवेश कर सकते हैं। जानते हैं कैसे।
2014 में केवीपी की फिर से लॉन्च किया गया था। बीते सालों में ये सबसे अधिक पसंद की जाने वाली योजनाओं में शामिल हो गयी है। ग्रामीण इलाकों के लोग बड़ी संख्या में केवीपी में निवेश करते हैं। इसकी दो अहम वजह हैं। पहला गारंटी के साथ पैसा डबल होना और दूसरे निवेश किए गए पैसे का सुरक्षित रहना। ये एक सरकारी स्कीम है, इसलिए आपका पैसा नहीं डूबेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा में ई-किसान विकास पत्र योजना उपलब्ध है।
बाकी पोस्ट ऑफिस की योजनाओं की तरह केवीपी पर हर तिमाही में ब्याज दर की समीक्षा की जाती है। फिलहाल जनवरी-मार्च तिमाही के लिए केवीपी पर 6.9 फीसदी की ब्याज दर ऑफर की जा रही है। आपको बता दें कि केवीपी एक सुरक्षित निवेश ऑप्शन है, जिसमें आप लंबी अवधि के लिए निवेश करके पैसा बचा सकते हैं। इसी पैसे पर आपको ब्याज मिलेगा और निवेश राशि दोगुनी हो जाएगी।
आपको केवीपी में कम से कम 1000 रु का निवेश करना होता है। केवीपी में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं होती। इस योजना में नॉमिनी बनाने की सुविधा भी मिलती है। साथ ही आप इनकम टैक्स के सेक्शन 80 सी के तहत छूट भी ले सकते हैं। देश भर के पोस्ट ऑफिस और बैंकों द्वारा केवीपी प्रमाणपत्र जारी किए जाते हैं। कोई भी निवासी भारतीय केवीपी योजना में निवेश कर सकता है। आप संयुक्त रूप से, अकेले या किसी नाबालिग के नाम पर प्रमाण पत्र ले सकते हैं।
केवीपी में आपको 124 महीनों के लिए पैसा रखना होगा। इस अवधि में आपका पैसा गारंटीड डबल हो जाएगा। आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों के सत्यापन और आवश्यक राशि जमा किए जाने के बाद आपको केवीपी प्रमाणपत्र जारी किये जाएंगे। आप ईमेल के माध्यम से भी केवीपी प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं। उस स्थिति में प्रमाण पत्र पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजे जाएंगे।
केवीपी में आवेदन करे के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। इनमें पहचान का प्रूफ, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, केवीपी आवेदन पत्र, एड्रेस प्रूफ और बर्थ सर्टिफिकेट आदि शामिल हैं। कम से कम 1000 रु जमा करके आप 100 रु की गुणा में केवीपी में जितना चाहे निवेश कर सकते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति