Bank Holiday Today, Bank Closed: आज 30 अगस्त (शनिवार) है जो इस महीने का आखिरी आर पांचवां शनिवार है। ऐसे में यदि बैंक से जुड़ा कोई काम आपको है तो अपने नजदीकी ब्रांच जाने से पहले यह जरूर जान लें कि आज बैंक खुला है या बंंद। तो चलिए जानते हैं कि आज बैंक बंद रहेंगे या खुला रहेंगे...
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज होता है। ऐसे में आज यानी 30 अगस्त को चूंकि महीने का पांचवां शनिवार है, इसलिए बैंक खुले रहेंगे।
हर शनिवार को बैंक हॉलिडे नहीं होता
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, हर रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के अलावा बैंकों में हर महीने के केवल दूसरे और चौथे शनिवार को ही छुट्टी होती है। यानी पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं। इसी वजह से आज, 30 अगस्त को बैंक शाखाएं कामकाज के लिए खुली रहेंगी।
अगले महीने यानी सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
सितंबर में अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और खास अवसरों के चलते अलग-अलग दिनों में बैंक की छुट्टियां रहेंगी। हालांकि कुछ ऐसे कॉमन दिन हैं जिस दिन पूरे देश में छुट्टियां रहेंगी। तो आइए जानतें हैं कि सितंबर में कब-कब किस अवसर पर किन राज्य में बैंक बंद रहेंगे...
- 3 सितंबर (बुधवार) :- कर्मा पूजा के कारण झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
- 4 सितंबर (गुरुवार) :- पहले ओणम के अवसर पर केरल में बैंक छुट्टी रहेगी।
- 5 सितंबर (शुक्रवार) :- ईद-ए-मिलाद और थिरुवोणम के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 6 सितंबर (शनिवार) :- ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) और इंद्रजात्रा के कारण सिक्किम और छत्तीसगढ़ में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 सितंबर (शुक्रवार) :- ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के उपलक्ष्य में जम्मू और श्रीनगर में छुट्टी।
- 22 सितंबर (सोमवार) :- राजस्थान में नवरात्रि स्थापना पर बैंक बंद।
- 23 सितंबर (मंगलवार) :- महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक छुट्टी।
- 29 सितंबर (सोमवार) :- महासप्तमी और दुर्गा पूजा के कारण त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 सितंबर (मंगलवार) :- महाअष्टमी और दुर्गा पूजा के चलते त्रिपुरा, ओडिशा, असम, मणिपुर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद रहने पर भी डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग ऐप और एटीएम सेवाएं हमेशा की तरह सक्रिय रहेंगी। ग्राहक बैंक से जुड़ा अधिकतर कामकाज ऑनलाइन सेवाओं के ज़रिए कर सकते हैं। पैसों का लेन-देन हो या फिर कैश निकासी या ट्रांसफर कर जैसे काम ग्रामक आसानी से ऑनलाइन कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान