Bank Holiday Today : गणेश चतुर्थी को लेकर बुधवार को कई राज्यों में छुट्टी के बाद अब गुरुवार (28 अगस्त) को भी बैंक बंद रहेंगे या खुला रहेंगे, इसे लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में अपने नजदीकी बैंक के ब्रांच में जाने से पहले ये खबर जरूर देख लें।

Advertisement

दरअसल, गुरुवार को देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। रिज़र्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग त्योहारों की वजह से हैं। जहां, एक ओर गोवा में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन मनाया जा रहा है तो वहीं, ओडिशा में किसान अपनी पहली फसल को भगवान को अर्पित करते हैं उसको लेकर नुआखाई का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में इन दोनों राज्यों में आज बैंक बंद रहेंगे।

Advertisement

अगस्त 2025 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अगस्त के बाकी बचे तीन दिन में 30 अगस्त को चौथा शनिवार के चलते जबकि 31 अगस्त रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।

होलीडे पर ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

अगर किसी दिन आपकी बैंक शाखा बंद भी हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। बैंक बंद रहने के बावजूद आप ऑनलाइन सेवाओं के ज़रिए अपना काम कर सकते हैं। जैसे एटीएम से पैसे निकालना, डिजिटल बैंकिंग यानी मोबाइल ऐप के जरिए आप पैसे भेज सकते हैं, बैलेंस देख सकते हैं और बहुत कुछ कर सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग यानी कंप्यूटर या मोबाइल से बैंक के ज्यादातर काम कर सकते हैं।

Advertisement

2025 में आगामी बैंक अवकाश (Upcoming Bank Holidays in 2025)

  • 05 सितंबर, शुक्रवार- ईद ए मिलाद
  • 21 सितंबर, रविवार- महालया अमावस्या
  • 29 सितंबर, सोमवार - महा सप्तमी
  • 30 सितंबर, मंगलवार- महाअष्टमी
  • 01 अक्टूबर, बुधवार- महानवमी
  • 02 अक्टूबर, गुरुवार- गांधी जयंती
  • 07 अक्टूबर, मंगलवार- महर्षि वाल्मिकी जयंती
  • 20 अक्टूबर, सोमवार- दिवाली
  • 21 अक्टूबर, मंगलवार- दिवाली
  • 22 अक्टूबर, बुधवार- गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर, गुरुवार- भाई दूज
  • 27 अक्टूबर, सोमवार - छठ पूजा
  • 05 नवंबर, बुधवार- गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर, गुरुवार - क्रिसमस दिवस