Bajaj Life Insurance App Update: बीमा कराने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब पॉलिसी की जानकारी लेना, प्रीमियम भरना या हेल्थ स्कोर ट्रैक करना पहले से कहीं आसान हो गया है। बजाज लाइफ इंश्योरेंस (Bajaj Life Insurance) ने अपने मोबाइल ऐप का अपग्रेडेड वर्जन लॉन्च किया है, जिसे पूरी तरह से यूज़र-फ्रेंडली और स्मार्ट फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है।
कंपनी का कहना है कि यह ऐप ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर बीमा, निवेश और हेल्थ ट्रैकिंग से जुड़ी सारी सुविधाएं प्रदान करेगा।
सभी पॉलिसी डिटेल एक ही स्क्रीन पर
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, इस नए ऐप की सबसे खास बात है यूनिफाइड पॉलिसी व्यू फीचर। अब यूजर्स को अपनी अलग-अलग पॉलिसियों की जानकारी के लिए फाइलें या ईमेल्स नहीं खंगालनी पड़ेंगी। चाहे आपकी टर्म इंश्योरेंस हो, सेविंग पॉलिसी या यूएलआईपी (ULIP)सभी की जानकारी एक ही जगह पर मिल जाएगी।
इसके साथ ही ऐप में एक स्मार्ट फंड मैनेजमेंट सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिससे ग्राहक अपने ULIP निवेश को ट्रैक कर सकते हैं, जरूरत पड़ने पर फंड स्विच कर सकते हैं और अपने रिटर्न की निगरानी भी कर सकते हैं।
हेल्थ स्नैपशॉट फीचर से मिलेगी फिटनेस अपडेट
नए ऐप में अब सिर्फ बीमा ही नहीं बल्कि हेल्थ और वेलनेस पर भी ध्यान दिया गया है। इसमें हेल्थ स्नैपशॉट फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स अपने हेल्थ स्कोर और वेलनेस एक्टिविटी को ट्रैक कर सकेंगे। यह फीचर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने और फिटनेस टारगेट को पूरा करने में मदद करेगा।
इसके अलावा, ऐप में मौजूद स्मार्ट कैलकुलेटर्स यूजर्स को अपनी सेविंग्स, इन्वेस्टमेंट गोल्स और रिटायरमेंट कॉर्पस का अनुमान लगाने में मदद करेंगे, ताकि वे अपने वित्तीय टारगेट के अनुसार सही योजना बना सकें।
आसान और सुरक्षित पेमेंट सिस्टम
बजाज लाइफ इंश्योरेंस ऐप में अब प्रीमियम पेमेंट प्रोसेस को भी पहले से आसान बना दिया गया है। ग्राहक कुछ सेकंड में डिजिटल पेमेंट विकल्पों के जरिए प्रीमियम भर सकते हैं। साथ ही, ऐप यूजर्स को समय पर रिमाइंडर नोटिफिकेशन भेजता है ताकि कोई भुगतान छूट न जाए। अगर ग्राहक को अपने पॉलिसी डॉक्यूमेंट डाउनलोड करने हों, तो अब यह प्रक्रिया सिर्फ तीन स्टेप्स में पूरी हो जाती है बिना किसी झंझट या लंबे प्रोसेस के।
ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार डिजाइन
कंपनी के एमडी और सीईओ तरुण चुघ ने कहा कि आज का ग्राहक सिर्फ बीमा नहीं, बल्कि ऐसा डिजिटल समाधान चाहता है जो उसके लिए सहज, तेज और सुरक्षित हो। उन्होंने बताया कि नया ऐप ग्राहकों का "स्मार्ट डिजिटल साथी" बनकर काम करेगा जो उन्हें उनके वित्तीय और जीवन लक्ष्यों को पूरा करने में सहायता करेगा। कंपनी का फोकस इस बात पर रहा कि यह ऐप हर उम्र और हर प्रकार के यूजर के लिए आसान और सहज अनुभव दे सके।
एंड्रॉयड और iOS दोनों पर उपलब्ध
नया बजाज लाइफ इंश्योरेंस ऐप फिलहाल एंड्रॉयड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इसे Google Play Store या Apple App Store से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग