बजाज ग्रुप की एक और कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस शेयर बाजार में लिस्टिंग के लिए तैयार है. उससे पहले कंपनी ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास IPO के लिए आवेदन भरा है. बजाज ग्रुप की सब्सिडियरी कंपनी की प्लानिंग IPO के जरिए फंड जुटाने की है. इसके तहत कंपनी करीब 7000 करोड़ रुपए जुटाएगी. इसमें फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. साथ ही ऑफर फॉर सेल यानी OFS में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स भी हिस्सा बिक्री करेंगे. IPO के लिए कंपनी ने SEBI के पास शनिवार को आवेदन दिया है.
OFS और फ्रेश इश्यू से फंड जुटाने की योजना
मार्केट रेगुलेटर के पास जमा किए गए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP में IPO से जुड़ी जानकारी दी गई है. इसके मुताबिक पब्लिक ऑफरिंग में ऑफर फॉर सेल के साथ नए शेयर भी जारी किए जाएंगे. IPO में OFS में बजाज फाइनेंस करीब 3000 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर करेगी. वहीं, फ्रेश शेयरों के जरिए 4000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.
फंड का कहां होगा इस्तेमाल?
DRHP के मुताबिक बजाज हाउसिंग फाइनेंस IPO से जुटाई रकम का इस्तेमाल कैपिटल से जुड़ी जरूरतों के लिए करेगी. हाल ही में बोर्ड ने कंपनी के बाजार में लिस्ट होने के प्रस्ताव को मंजूरी किया था. साथ ही कंपनी प्री-IPO प्लेसमेंट पर भी विचार कर रही है. अगर प्री-IPO प्लेसमेंट होता है तो इसका साइज IPO के कुल साइज का 20% से ज्यादा नहीं होगा.
बजाज ग्रुप की ये कंपनी करती क्या है?
बजाज हाउसिंग फाइनेंस, बजाज ग्रुप की कंपनी है, जोकि बजाज फाइनेंस की 100% सब्सिडियरी है. बजाज फाइनेंस में बजाज फिनसर्व की 51.34% हिस्सेदारी है. बजाज हाउसिंग फाइनेंस, RBI के स्केल बेस्ड रेगुलेशन गाइडलाइन के तहत अपर लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यानी NBFC है. बता दें कि सितंबर 2022 में ही बैकिंग रेगुलेटर ने 15 NBFCs को इस दायरे में रखा था.
RBI के नियम की वजह से IPO ला रही कंपनी?
RBI के प्रावधानों के मुताबिक अपर लेयर NBFC कैटेगरी में आने वाली कंपनियों को सितंबर 2025 तक खुद को बाजार मे लिस्ट कराना होगा. इससे पहले मई में ही ब्रोकरेज फर्म फिलिप कैपिटल ने बजाज हाउसिंग फाइनेंस को लेकर एक अनुमान जारी किया था. इसमें कहा गया था कि बजाज हाउसिंग फाइनेंस अगले साल बाजार में लिस्ट होगी. IPO के लिए प्राइस 550 से 570 रुपए के बीच हो सकता है. 31 मार्च 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार बजाज हाउसिंग फाइनेंस 90 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का असेट मैनेज करता है.
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति