Health Insurance: बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने भारत में पहली बार एक स्टेट-वाइज हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी की शुरुआत की है, जो हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की मेडिकल जरूरतों, इलाज की लागत और स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। कंपनी का कहना है कि इसका उद्देश्य हेल्थ इंश्योरेंस को और अधिक उपयोगी और बेहतर बनाना है, ताकि देशभर के लोग अपनी स्थानीय जरूरतों के हिसाब से बीमा का फायदा मिल सकें।
स्टेट-वाइज हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी
यह वन-साइज-फिट्स-ऑल पॉलिसी से हटकर बिल्ड की गई है। इसमें हर राज्य के लिए अलग-अलग पॉलिसी बनाई गई है, जो वहां की सामान्य बीमारियों, अस्पताल नेटवर्क और इलाज की एवरेज लागत जैसे पहलुओं पर आधारित है।
कंपनी ने इन कस्टमाइज्ड पॉलिसियों को 25 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में पेश किया है। इनके नाम भी स्थानीय भाषा में रखे गए हैं, जैसे हिंदी भाषी राज्यों में इसे "आपके लिए", जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में "Mee Kosam" के नाम से पेश किया गया है। ये पॉलिसी पर्सनल और फैमिली फ्लोटर दोनों ऑप्शन में उपलब्ध हैं, जिनमें ₹5 लाख से लेकर ₹20 लाख तक का बीमा कवर मिल सकता है।
कवरेज में इन फीचर्स को किया शामिल
कवरेज में इन-पेशेंट हॉस्पिटलाइजेशन, डे-केयर प्रोसीजर, ऑर्गन डोनर खर्च, और रोबोटिक सर्जरी व स्टेम सेल थेरेपी जैसी आधुनिक मेडिकल प्रोसेस शामिल हैं। साथ ही, इन पॉलिसियों में लाइफटाइम रिन्यूअल और कोई ऐज लीमिट नहीं है।
ये प्लान कंपनी की ब्रांचों, पार्टनर बैंकों, एजेंट्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे www.bajajallianz.com और 'Caringly Yours' मोबाइल ऐप के जरिए उपलब्ध है। जो ग्राहक डायरेक्ट ऑनलाइन पॉलिसी खरीदते हैं या फैमिली कवर चुनते हैं, उन्हें अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।
कंपनी ने दी ये जानकारी
लॉन्च के मौके पर बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ तपन सिंघल ने जानकारी दी कि भारत में हेल्थकेयर की जरूरतें हर राज्य में अलग होती हैं। हमारी स्टेट-वाइज पॉलिसी इसी विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जो सस्ती, सुविधाजनक और आपके लिए खास सुरक्षा प्रदान करती है।
इन एड-ऑन फीचर्स का भी मिलेगा फायदा
बजाज आलियांज की राज्य-आधारित हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में कई एड-ऑन फीचर्स भी शामिल हैं। इनमें अनलिमिटेड सम इंश्योर्ड री-इनस्टेटमेंट शामिल है। यानी एक ही पॉलिसी वर्ष में कई बार बीमा राशि को रिचार्ज करने की सुविधा।
इसके अलावा सुपर क्यूम्युलेटिव बोनस का भी फायदा मिलेगा। अगर बीमा धारक क्लेम नहीं करता है, तो उसे अधिकतम 200% तक अतिरिक्त कवरेज मिल सकता है। साथ ही, कैशलेस डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा। अगर आप कैशलेस अस्पताल सुविधा का लाभ लेते हैं तो प्रीमियम पर छूट मिल सकती है।
इसके अलावा दुर्घटना मृत्यु कवर और फेस्टिव बोनस मिलेगा। त्योहारों के समय आपातकालीन अस्पताल में भर्ती होने पर ₹1,000 प्रतिदिन तक अतिरिक्त सहायता, अधिकतम 10 दिन प्रति वर्ष।
वेलनेस-लिंक्ड प्रीमियम डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा। अगर ग्राहक हर महीने 24 दिनों तक प्रतिदिन 7,500 कदम चलते हैं तो 5% की छूट और अगर प्रतिदिन 10,000 कदम चलते हैं तो 10% की छूट दी जाएगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग