नई दिल्ली, मई 1। शेयर बाजार में जितना जोखिम है, उतनी ही तेजी से यहां पैसा भी बढ़ता है। जरूरत होती है सही समय पर सही शेयर चुनने की। पर क्या आप जानते हैं कि सिर्फ शेयर खरीद कर अपने पास रखने के अलावा भी शेयर बाजार में कई तरीकों से पैसा बनता है? इनमें आईपीओ, डिविडेंड और एफपीओ (फॉलो-ऑन ऑफर) शामिल हैं। हाल ही में बाबा रामदेव की पतंजलि की रुचि सोया भी एफपीओ लाई थी। इसके एफपीओ ने निवेशकों को मालामाल बना दिया। आगे जानिए पूरी डिटेल।
इस महीने की शुरुआत में लिस्ट हुए रुचि सोया के एफपीओ शेयरों ने महज तीन हफ्ते के अंतराल में निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है। 8 अप्रैल को शेयर बाजारों में लिस्ट होने के बाद से शेयरों में 75 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है और शुक्रवार को यह 1,140 रुपये का हो गया है। कंपनी ने 650 रुपये प्रति शेयर पर शेयर की पेशकश की थी।
75 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि अगर किसी ने इसके एफपीओ में 4 लाख रु का निवेश किया होगा तो उसकी निवेश राशि 7 लाख रु हो गयी होगी। यानी सीधे सीधे 3 लाख रु का फायदा।
पतंजलि आयुर्वेद के नेतृत्व वाली रुचि सोया इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने हाल ही में इसका नाम बदलकर 'पतंजलि फूड्स लिमिटेड' करने की मंजूरी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के एफएमसीजी बिजनेस का अधिग्रहण (खरीद) कर सकती है और मैरिको, नेस्ले, एचयूएल और अन्य ऐसी ही दिग्गज कंपनियों से मुकाबला करने के लिए खुद को एक पूर्ण एफएमसीजी कंपनी के रूप में बदल सकती है।
रुचि सोया का एफपीओ 24मार्च से 28 मार्च के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी ने 2 रुपये के फेस मूल्य के साथ 6,61,53,846 इक्विटी शेयरों के आवंटन के माध्यम से 4,300 करोड़ रुपये जुटाए।
हो गयी डेब्ट फ्री
खाद्य तेल प्रमुख रुचि सोयना ने हाल ही में कहा कि इसने बैंकों को 2,925 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है और एफपीओ के बाद कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है।
एफपीओ के जरिए कंपनी अपना फोलो ऑन पब्लिक ऑफर लेकर आती है। जो कंपनी पहले से शेयर बाजार में लिस्टेड हो, वो निवेशकों को नए शेयर ऑफर करती है। ये शेयर बाजार में मौजूद शेयरों के बजाय नये शेयर होते हैं। ये शेयर ज्यादातर प्रोमोटर्स बेचते हैं। वे इसके जरिए अपनी हिस्सेदारी कंपनी में कम करते हैं। सेबी के नियमों क अनुसार कंपनी के प्रमोटर एक सीमित हिस्सेदारी ही कंपनी में रख सकते हैं।
रुचि सोया की डिटेल
रुचि सोया भारत में खाद्य तेल की सबसे बड़ी विनिर्माता है। इसे 2019 में पतंजलि आयुर्वेद द्वारा खरीद लिया गया था। रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुख्य रूप से भारत में खाद्य तेलों, वनस्पति, बेकरी वसा और सोया भोजन के निर्माण और बिक्री में लगी हुई है। यह सोया चंक्स, ग्रेन्यूल्स और सोया आटा उत्पाद भी ऑफर करती है। कंपनी कच्चे कपास सहित कृषि-वस्तुओं का निर्यात करती है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान