Ayushman Card Treatment Charges: आजकल बीमारी और अस्पताल का खर्च आम आदमी की सबसे बड़ी चिंता बन गया है। कोई बड़ी बीमारी सालों की जमा-पूंजी खत्म कर सकती है। ऐसे में, केंद्र सरकार की 'आयुष्मान भारत योजना' लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है।

Advertisement

इस योजना के तहत, पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। हालांकि, कई लोगों में अब भी यह गलतफहमी है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद सभी तरह का इलाज पूरी तरह से मुफ्त हो जाता है। लेकिन, इस योजना के भी कुछ नियम और सीमाएं हैं, जिन्हें समझना बहुत ज़रूरी है।

Advertisement

आयुष्मान योजना का कब मिलता है लाभ?

आयुष्मान योजना का सबसे जरूरी नियम यह है कि इसका लाभ केवल अस्पताल में भर्ती होने पर ही मिलता है। अगर कोई व्यक्ति सामान्य बुखार, खांसी, सिरदर्द या किसी छोटी-मोटी बीमारी के लिए डॉक्टर के पास जाता है, तो उसका खर्च इस योजना के तहत कवर नहीं होता है। इसका मतलब है कि मरीज़ को डॉक्टर की फीस, सामान्य जांच, OPD विजिट, खून की जांच, X-ray, या बिना अस्पताल में भर्ती हुए (inpatient) किए जाने वाले अन्य टेस्ट का खर्च खुद उठाना पड़ता है।

Advertisement

आयुष्मान योजना किन बीमारियों का इलाज कवर होता है?

आयुष्मान योजना में कई गंभीर बीमारियों और सर्जरी का खर्च कवर होता है। इनमें शामिल हैं:

  • हृदय रोग
  • दिल का दौरा (Heart attack)
  • एंजियोप्लास्टी
  • बाइपास सर्जरी
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • कैंसर का इलाज
  • कीमोथेरेपी
  • रेडिएशन
  • स्तन, फेफड़े, पेट और मुंह के कैंसर का इलाज
  • स्ट्रोक
  • ब्रेन ट्यूमर
  • पार्किंसन रोग
  • मिर्गी
  • डायलिसिस
  • किडनी की पुरानी बीमारी (Chronic Kidney Disease)
  • सिरोसिस
  • हेपेटाइटिस B और C
  • हड्डी टूटना (Fractures)
  • कूल्हे और घुटने की सर्जरी
  • गठिया (Arthritis)
  • नॉर्मल डिलीवरी
  • C-Section (सिजेरियन)
  • NICU देखभाल
  • बच्चों की गंभीर बीमारियां

आयुष्मान योजना में क्या कवर नहीं होता है?

इस योजना के तहत कुछ खास तरह के इलाज और सेवाएं कवर नहीं होती हैं, जैसे-

Advertisement
  • OPD परामर्श (डॉक्टर से सामान्य सलाह)
  • कॉस्मेटिक और प्लास्टिक सर्जरी
  • IVF और टेस्ट ट्यूब बेबी
  • सामान्य दांतों का इलाज
  • विटामिन और सप्लीमेंट्स
  • नशे की लत या खुद को नुकसान पहुंचाने की स्थिति का इलाज

कौन पात्र नहीं है?

यह योजना केवल आर्थिक रूप से कमज़ोर और पात्र परिवारों के लिए बनाई गई है। सरकारी नौकरी वाले लोग, इनकम टैक्स देने वाले, जिनका PF कटता है, या जिन्हें ESIC का लाभ मिलता है, वे आम तौर पर इस योजना के दायरे में नहीं आते हैं।