Axis Bank Credit Cards: एक्सिस बैंक ने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए नया अपडेट लाने का ऐलान किया है। बैंक ने ज्यादातर क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड और नियमों में बदलाव करने की जानकारी दी है। ये बदलाव 20 जून 2025 और अक्टूबर 2025 से लागू होंगे।
इन कार्ड्स के रिवॉर्ड प्वाइंट्स से जुड़ा बदलाव
एक्सिस बैंक की दी गई जानकारी के अनुसार, सिर्फ कुछ क्रेडिट कार्ड्स में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। Magnus for Burgundy और Flipkart Axis Bank Credit Card जैसे कार्ड्स पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स या बेनिफिट्स में कटौती होगी। वहीं, Select और Privilege कार्ड्स में नए रिवॉर्ड्स जोड़े जाएंगे।
एक्सिस बैंक ने Magnus और Magnus Burgundy क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड सिस्टम में बदलाव किया है। ये नए नियम 20 जून 2025 से लागू होंगे।
मिलेंगे इतने रिवॉर्ड प्वाइंट्स
नए रिवॉर्ड स्ट्रक्चर के मुताबिक, हर महीने ₹1.5 लाख तक की खरीदारी पर कार्डधारकों को रिवॉर्ड मिलेंगे। हर ₹200 खर्च करने पर 12 EDGE REWARD पॉइंट्स मिलेंगे। जब आपकी महीने की एक्सपेंस लीमिट ₹1.5 लाख से ऊपर जाएगी, तो ₹200 पर 35 पॉइंट्स मिलेंगे। लेकिन ये तब तक ही मिलेगा जब तक खर्च (क्रेडिट लिमिट + ₹1.5 लाख) तक नहीं पहुंचता है। इसके बाद, फिर से रिवॉर्ड रेट कम होकर ₹200 पर 12 पॉइंट्स होगा।
EDGE रिवॉर्ड पॉइंट्स सिस्टम में बदलाव
एक्सिस बैंक ने कुछ क्रेडिट कार्ड्स के लिए EDGE रिवॉर्ड्स में बदलाव किया है। इसमें Magnus Credit Card, Reserve Credit Card और कुछ अन्य कार्ड शामिल हैं। अब ग्राहकों को तेजी से रिवॉर्ड पॉइंट्स सिर्फ अपनी क्रेडिट लिमिट तक के खर्च पर ही मिलेंगे।
अगर कोई ग्राहक अपनी क्रेडिट लिमिट से ज्यादा खर्च करता है, तो उसे सिर्फ बेस रेट (आम रिवॉर्ड रेट) से ही पॉइंट्स मिलेंगे। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सिस बैंक में प्रेसिडेंट और हेड कार्ड्स, पेमेंट्स और वेल्थ मैनेजमेंट अर्निका दीक्षित के अनुसार, कुछ ग्राहक हर महीने अपनी पूरी क्रेडिट लिमिट खर्च कर रहे थे, कई बार एक ही मर्चेंट पर कार्ड का इस्तेमाल निजी जरूरतों के बजाय बिजनेस या अन्य कामों में हो रहा है। इस बदलाव का मकसद ऐसे गलत इस्तेमाल को रोकना है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति