नई दिल्ली। देश में सबसे ज्यादा निवेश एफडी में होता है, इसके बाद गोल्ड का नंबर आता है। लेकिन जहां पर सबसे ज्यादा रिटर्न मिलता है, वहां पर भारत में अभी ठीक तरह से निवेश नहीं किया जाता है। वैसे तो रिलायंस से लेकर एयरटेल तक कंपनियों का रिटर्न देखा जा सकता है। इन कंपनियों ने अपनी स्थापना के बाद से अभी तक एफडी और गोल्ड से ज्यादा ही रिटर्न दिया है। ऐसी शेयर बाजार में सैकड़ों कंपनियां हैं। इन्हीं कंपनियों में एक है अवंति फीड्स। इस कंपनी ने निवेशकों को छप्पर फाड़ कर दिटर्न दिया है। आइये जानते हैं कंपनी ने अपने निवेशकों को लखपति बना दिया है।
अवंति फीड्स प्रॉन और फिश फीड्स की उत्पादक कंपनी है। वहीं कंपनी भारत से इन सभी उत्पादों का निर्यात भी करती है। अवंति फीड्स के पास थाई यूनियन फ्रोजेन प्रोडक्ट्स पीसीएल के साथ एक ज्वॉइंट वेंचर भी है। यह थाई यूनियन फ्रोजेन प्रोडक्ट्स पीसीएल दुनिया की सबसे बड़ी सी-फूड प्रोसेसर और प्रॉन की लीडिंग मैन्युफैक्चरर कंपनी है। अवंति फीड्स के पास प्रॉन और फिश फिड के 4 उत्पादक इकाइयां हैं, जिनकी कैपेसिटी 4,00,000 एमटी प्रति वर्ष है।
अवंति फीड्स ने अपने निवेशकों को बहुत ही अच्छा रिटर्न दिया है। अवंति फीड्स कंपनी के शेयर पिछले 10 साल में 243 गुना तक बढ़े हैं। अगर प्रतिशत में रिटर्न जानना चाहें तो यह 24278 फीसदी होता है। आज से 10 साल पहले अगर किसी ने अवंति फीड्स के शेयर में 1000 रुपये का निवेश किया होगा तो उसकी वैल्यू करीब 1.2 लाख रुपये से कुछ ज्यादा ही हो गई है। अवंति फीड्स के शेयर का दाम जहां 10 साल पहले 2 रुपये था, जो आज यानी 23 सितंबर 2020 को बढ़कर 499 रुपये हो गया है।
कई ब्रोकरेज हाउस की रिपोर्ट में अवंति फीड्स को निवेश के लायक शेयर अभी भी बताया जा रहा है।
-आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने 590 रुपये का टार्गेट बताया
-जियोजीत ने570 रुपये का टार्गेट बताया
अवंति फीड्स की जून तिमाही में सकल बिक्री 955.40 करोड़ रुपये रही है। हालांकि यह पिछली तिमाही की तुलना में करीब 7.67 फीसदी कम है। इस कमी का मुख्य कारण लॉकडाउन जैसी वजह है। वहीं कंपनी को बीती तिमाही में 115.74 करोड़ का मुनाफा हुआ था। यही अच्छे परिणाम को देखते हुए ब्रोकरेज हाउस ने अभी इसके शेयर में खरीद की सलाह दी है।
More Articles
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Market Crash Today: CAS System और Crude Oil ने बिगाड़ी बाजार की चाल, एक्सपर्ट से जानिए अब क्या होगा?
- Jefferies की बड़ी भविष्यवाणी! Gold या Stocks? Chris Wood ने बताया कहां बनेगा ज्यादा पैसा!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- 10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?
- RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प