AU Small Finance Bank : बचत खाता बैंक खाते का सबसे बेसिक रूप होता है। लोग अपनी सेविंग्स को जमा करने के लिए इस खाते का उपयोग करते हैं और जरूरत पड़ने पर जमा पैसे का उपयोग करते हैं। पैसा जमा करने और निकालने में आसानी के अलावा, बचत खाते का एक और अच्छा फायदा यह है कि आपको ब्याज इनकम मिलती है। जमा की गई राशि पर बैंक तय ब्याज दरों के हिसाब से ब्याज देता है। लगभग सभी बैंक बचत खाते की पेशकश करते हैं। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक उच्च ब्याज दर पेश करने वाले टॉप बैंकों में से एक है। ये भारत में सबसे बड़ा स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं, जो ऊंची ब्याज दरों की पेशकश करता है ताकि ग्राहकों को उनकी जमा राशि पर अधिक रिटर्न प्राप्त हो। ये बचत खाते पर ब्याज का पैसा हर महीने खाताधारकों के खाते में जमा करता है। इसी तरह खाताधारकों को हर महीने कमाई होती है।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बचत खाता पर आपको मासिक आधार पर ब्याज का भुगतान पाने का विकल्प मिलता है। यानी इसका बचत खाता हर महीने कमाई का मौका पेश करता है। खाताधारक हर महीने अपनी ब्याज इनकम प्राप्त करने का विकल्प चुन सकते हैं। भारत में कई बैंक तिमाही आधार पर ब्याज का भुगतान करते हैं, इसलिए एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का यह कदम प्रमुख बैंकों को चुनौती देने वाला कदम है।
- एयू कई तरह के बचत खातों की पेशकश करता है, जिनमें एयू रेगुलर सेविंग्स अकाउंट, एयू सैलेरी अकाउंट, एयू वुमन अकाउंट, एयू सीनियर सिटीजन अकाउंट, एयू एनआरआई अकाउंट और डिजिटल सेविंग्स अकाउंट शामिल हैं।
- बचत खाते पर मासिक ब्याज का भुगतान यह सुनिश्चित कराता है कि ग्राहकों को जल्द से जल्द अपनी ब्याज इनकम प्राप्त हो सके।
- एयू 0101 नेटबैंकिंग, एयू 0101 मोबाइल ऐप, वीडियो बैंकिंग और व्हाट्सएप बैंकिंग के जरिए सीमलेस ऑनलाइन बैंकिंग एक्सपीरियंस मिलता है।
- एयू डेबिट कार्ड पर आपको शॉपिंग, ट्रेवल और खाने के कई ब्रांड्स से ऑफर मिलेंगे, जिनमें स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, जियोमार्ट, और विजय सेल्स आदि शामिल हैं।
- एक ब्रांच में आप जो कुछ भी कर सकते हैं वह वीडियो कॉल के माध्यम से उपलब्ध होगा। आप अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या कंप्यूटर से फेस-टू-फेस बैंकिंग कर सकते हैं। आप वीडियो कॉल के माध्यम से तुरंत जुड़ने के अलावा इसे अपनी छुट्टी वाले दिन के लिए शेड्यूल कर सकते हैं।
जानिए ऑफलाइन तरीका
- करीबी एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा में जाएँ
- खाता खोलने का फॉर्म भरें
- केवाईसी दस्तावेज और अपनी पासपोर्ट साइज फोटो जमा करें
- आपका खाता खुल जाएगा
- एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की वेबसाइट पर जाएं
- वह खाता चुनें जिसे आप खोलना चाहते हैं
- ऑनलाइन फॉर्म भरें
- केवाईसी दस्तावेज अपलोड करें
- वीडियो केवाईसी का विकल्प चुनें (अपने घर या ऑफिस से अपना केवाईसी करने का एक सुरक्षित और सुविधाजनक तरीका)
- सिक्योर वीडियो कॉल करें और अपनी आइडेंटिटी वेरिफाई करें
- इससे आपका बचत खाता खुल जाएगा
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग