Atal Pension Yojana: केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए करोड़ों गरीब, कम आय वाले और असंगठित क्षेत्र के कामगारों को बड़ी राहत दी है। दरअसल, बुधवार (21 जनवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अटल पेंशन योजना (APY) को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी गई।
इस फैसले से उन लोगों को खास फायदा होगा, जिनके पास रिटायरमेंट के बाद आय का कोई पक्का जरिया नहीं होता। अटल पेंशन योजना (APY) का मुख्य उद्देश्य वृद्धावस्था में आय की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। बता दें कि इस साल का बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। ऐसे में बजट से पहले सरकार का यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है।
योजना की मुख्य विशेषताएं और फायदे
- निश्चित पेंशन: 60 वर्ष की आयु के बाद, ग्राहकों को उनकी पसंद के अनुसार ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000 या ₹5,000 की मासिक पेंशन की गारंटी दी जाती है।
- मृत्यु लाभ: ग्राहक की मृत्यु की स्थिति में, पेंशन उनके पति/पत्नी को दी जाती है। दोनों की मृत्यु होने पर, पेंशन की पूरी राशि नामांकित व्यक्ति (Nominee) को लौटा दी जाती है।
- कर लाभ: इसमें निवेश करने पर आयकर की धारा 80CCD के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है।
कौन आवेदन कर सकता है? (पात्रता)
- भारतीय नागरिक: आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आयु सीमा: आवेदन के समय व्यक्ति की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- बैंक खाता: आवेदक के पास आधार से जुड़ा एक सक्रिय बचत बैंक खाता होना अनिवार्य है।
नोट: 1 अक्टूबर 2022 से लागू नियमों के अनुसार, कोई भी नागरिक जो आयकर दाता (Income Tax Payer) है, वह इस योजना में शामिल होने के लिए पात्र नहीं है।
कैसे उठाएं फायदा; कैसे और कहां करें आवेदन?
- बैंक/डाकघर जाएं: आप अपने नजदीकी बैंक या डाकघर की शाखा में जाकर APY पंजीकरण फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन: कई बैंक अपने नेट बैंकिंग पोर्टल के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देते हैं।
- ऑटो-डेबिट: आपको अपने बैंक खाते में ऑटो-डेबिट की सुविधा सक्रिय करनी होगी, जिससे आपकी आयु और पेंशन राशि के आधार पर योगदान राशि हर महीने/तिमाही अपने आप कटती रहेगी।
नोट- जितनी जल्दी आप इस योजना से जुड़ेंगे, आपका मासिक योगदान उतना ही कम होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान