Akshaya Tritiya 2024 News: हिंदू धर्म के अनुसार, अक्षय तृतीया पर सोना या चांदी जैसी धातुएं खरीदना घर में समृद्धि लेकर आता है।

Advertisement

अगर आप भी इस शुभ मौके पर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है ताकि आप किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचे रहें। चलिए इस सभी बातों के बारे में हम आपको बताते हैं।

Advertisement

मेकिंग चार्जेस के बारे में जानकारी पूरी रखें

सोने की ज्वैलरी खरीदते वक्त आपको मेकिंग चार्ज को चेक करना चाहिए क्योंकि ब्रांड और दुकानों पर मेकिंग चार्ज अलग-अलग होता है।

कई दुकानदार और ब्रांड्स अक्षय तृतीया के मौके पर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कई मेकिंग चार्ज पर 50 फीसदी तक का भारी डिस्काउंट दे देते हैं। ऐसे में आप इसे चेक करके ही गहने खरीदें ताकि आपको अधिक मेकिंग चार्ज न देना पड़े।

Advertisement

ऐसे देखें सोने की शुद्धता

आपको ज्वैलरी खरीद से पहले सोने की शुद्धता चेक कर लेनी चाहिए इसके लिए आपको सबसे पहले यह चेक करना होगा कि आप जो ज्वैलरी या फिर क्वाइन खरीदने वाले हैं वह शुद्ध है या नहीं।

भारतीय सरकार ने 1 अप्रैल, 2023 से छह नंबर्स वाले हॉलमार्क को सभी ज्वैलरी मार्क के लिए अनिवार्य कर दिया है।

Advertisement

नियमों के अनुसार, कोई भी दुकानदार बिना 6 डिजिट के हॉलमार्क के सोने की ज्वैलरी नहीं बेच सकता है। ये 6 डिजिट का नंबर अल्फान्यूमेरिक कोड होता है।

जब ज्वैलर्स आभूषण की जानकारी बीआईएस के पोर्टल पर अपलोड कर देते हैं तो इस नंबर से खरीदी गई ज्वैलरी से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

बिल लेना है जरूरी

अगर आप सोने की ज्वैलरी या फिर कोई अन्य आइटम खरीदते हैं तो आपको उस सामान का बिल अवश्य लेना चाहिए। आपको ज्वैलरी पर कितना कैपिटल गेन मिला है इसके बारे में भी आप बिल से पता कर सकते हैं।

Advertisement

इसके अलावा कीमत, शुद्धता, वजन से जुड़ी हुई जानकारी भी बिल में दी गई होती है जो बाद में आपके काफी काम आ सकती है।

कैरेट और कीमत का ध्यान रखें

सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 16 कैरेट का हो सकता है जितना ज्यादा सोने की शुद्धता होती उसकी कीमत उतनी ज्यादा होगी। आपको बता दें कि 24 कैरेट में स्थानीय बाजार में इसे 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने के रूप में जाना जाता है।

Advertisement

गहने बनाने के लिए 22 या 18 कैरट के सोने का इस्तेमाल होता है और 22 कैरेट की कीमत 24 कैरेट से कम होती है।

सोने के गहने कैरेट में होते है जबकी डायमंड के लिए कैरट का इस्‍तेमाल किया जाता है और कई बार लोग इसमें धोखा खा जाते हैं।

कैरट डायमंड को मापने की इकाई है। आजकल सोने में बहुत अधिक मिलावट हो रही है इसलिए यह जरूरी है कि आप असली सोने की पहचान करें।

सभी सोने के गहनों और सिक्कों में इसकी शुद्धता अंकित की गई होती है। आपको हमेशा ऐसे आभूषण खरीदने चाहिए, जिन पर हॉलमार्क और शुद्धता अंकित हो।

आप जो भी गोल्ड का सामान लेते हैं उसका कैरेट जितना अधिक होता है, सोने की शुद्धता उतनी ही अधिक होती है।