Airtel Cheapest Annual Plan: अक्सर हम अपने मोबाइल में ज्यादा रिचार्ज नहीं करवाना चाहते हैं, पर इस वजह से सिम बंद होने की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। यही कारण है कि हम कोई ऐसा एनुअल प्लांट चाहते हैं, जिससे कम से कम खर्चे में पूरे साल में आपका मोबाइल सिम पूरे साल एक्टिव रह सकता है। अगर ऐसा है, तो आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि एयरटेल का एक ऐसा ही प्लान है। अगर आप देखते हैं तो इसका एक दिन का खर्च 5 रुपए से भी काम आता है, यानी यह एक कप चाय की कीमत से भी कम है।

Advertisement

यह प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है, जो पूरे साल अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं और ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करना चाहते हैं।

प्लान में ये हैं शामिल

Advertisement

आइए इस प्लान के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं। एयरटेल द्वारा आपको दिया जा रहा यह प्लान 1799 रुपए की कीमत वाला है। इस प्लान के तहत आपको एक साल अपने सिम पर फ्री वैलीडिटी मिलती है। अगर बात की जए प्लान के फायदों के बारे में तो इसमें ग्राहकों को एक साल के लिए 3600 एसएमएस फ्री दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉल की सुविधा भी इस प्लान के तहत दी जा रही है। इस प्लान के तहत आपको एक साल के लिए 24 GB डेटा फ्री में मिल जाएगा।

Advertisement

क्या करें जब खत्म हो जाए डेटा पैक

इस प्लान के तहत आपको 24 जीबी का डेटा मिलता है। अगर वो खत्म हो जाए तो आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि भले ही आपका डेटा खत्म हो जाए पर आपका प्लान चलता रहेगा। इस वजह से आप अपने हिसाब से डेटा रिचार्ज करवा सकते हैं। आपको जितनी जरूरत हो आप उस हिसाब से अपना डेटा पैक रिचार्ज कर सकते हैं।

Advertisement

आपको मिलेंगे ये एक्स्ट्रा फायदे

इस प्लान के तहत आपको 1799 रुपए की कीमत में फ्री हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक जैसे प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इसके साथ ही आपको फास्टैग रीचार्ज पर 100 रुपए तक का कैश बैक भी मिलेगा। इस प्लान पर आपका हर महीने का खर्च 200 रुपए से भी कम का आ रहा है। इस तरह से आप 5 रुपए रोजाना की कीमत में अपने सीम को पूरे साल एक्टिव रख सकते हैं।

Advertisement

एक बार में आपको इतने पैसे देना आपको महंगा जरूर लग सकता है। लेकिन यह असल में सस्ता प्लान है। इसके आलावा आपको इस प्लान के तरत कई अन्य फायदे भी मिल रहे हैं, जो इसकी कीमत को और घटा देते हैं।