नई दिल्ली, अगस्त 9। पिछले साल जब भारत में कोरोना संकट ने पैर फैलाना शुरू किया था तब शेयर बाजार को काफी तगड़ा झटका लगा था। मार्च 2020 में शेयर बाजार कई सालों के निचले स्तर पर पहुंच गया था। मगर फिर धीरे-धीरे शेयर बाजार ने संभलना शुरू किया और निवेशकों को मुनाफा कराया। तब से अब तक ऐसे ढेर सारे शेयर रहे हैं, जिन्होंने निवेशकों का पैसा की कई-कई गुना कर दिया है। इन्हीं में से एक शेयर है आदित्य विजन। आदित्य विजन पिछले 1 साल से भी कम समय में शानदार प्रदर्शन किया है और निवेशकों को 4100 फीसदी से भी ज्यादा रिटर्न दिया है।
11 महीने पहले 18 सितंबर को यह शेयर 24.7 रु पर था, जबकि आज ये 1040.40 रु पर है। यानी 4112 फीसदी रिटर्न। इतना रिटर्न आपको कहीं और नहीं मिल पाएगा। यदि किसी ने तब इस कंपनी के 1 लाख रु के शेयर खरीदे हों तो उनकी वैल्यू आज 41 लाख रु से अधिक होगी। आपका बता दें कि शेयर बाजार में इतना रिटर्न पाने के लिए आपको सही शेयर चुनना होगा। आदित्य विजन लिमिटेड बिहार में एक डायनामिक, सबसे तेजी से बढ़ती हुई और सर्विस ओरिएंटेड इलेक्ट्रॉनिक रिटेल चेन है। ये बिहार के लगभग हर जिले में उपस्थिति है और सभी प्रकार के कंज्यूमर ड्यूरेबल्स प्रोडक्ट्स का व्यापार मल्टी-ब्रांड स्टोरों के जरिए करती है। कंपनी का दावा है कि आदित्य विजन राज्य के लोगों के बीच एक घरेलू नाम बन गया है। यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लिस्ट होने वाली पहली और एकमात्र कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक रिटेल कंपनी है। आदित्य विजन की शुरुआत 1999 में सिर्फ एक स्टोर से हुई थी। ये संख्या न केवल बढ़ी है बल्कि अब बिहार के लोगों के बीच काफी मशहूर ब्रांड बन गयी है। अपनी स्थापना के बाद से और लगभग दो दशकों के बाद आदित्य विजन ने 1 करोड़ से रिटेल ग्राहक बना लिए हैं और यह संख्या हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है। आप कंपनी की पूरी डिटेल इस लिंक (https://adityavision.com/about-us) पर ले सकते हैं। आदित्य विजन के प्रोडक्ट्स में डिजिटल गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट से लेकर टेलीविजन, साउंड बार, होम थिएटर, कैमरा, एक्सेसरीज, एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरण हैं। इसके प्रोडक्ट्स की लिस्ट में 10,000 से अधिक उत्पाद हैं। कंपनी खाना पकाने और रसोई के उपकरण, एयर फ्रायर्स, सूप मेकर, कुकटॉप, डिशवॉशर आदि जैसे प्रोडक्ट भी ऑफर करती है। कंपनी ग्राहकों को बाय एंड विन जैसे ऑफर भी अपने ग्राहकों को पेश करती है। ये ऑफर आवधिक, मौसमी और उत्सव के मौकों पर आते हैं। कंपनी का फोकस प्रोडक्ट की सेल्स के बाद ग्राहकों को दी जाने वाली अच्छी सर्विस पर भी रहता है। कंपनी के इस समय 75 से अधिक स्टोर ऑपरेट हो रहे हैं। इसकी योजना आना वाले महीनों में इनकी संख्या बढ़ाने की है। यानी कंपनी अपना और विस्तार करेगी। ये मधुबनी, बक्सर, सहरसा जहानाबाद जैसे जिलों में अपना विस्तार करने की योजना पर काम कर रही है।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित