Shares of Adani Group fall heavily again: अदानी समूह की कंपनियों के रेट में आज भारी गिरावट का दिन रहा। आज अदानी समूह की सभी 10 कंपनियों के रेट में गिरावट रही। कुछ कंपनियों के रेट में तो गिरावट 6 फीसदी के ऊपर तक निकल गई।
यही कारण रहा कि आज अदानी समूह की मार्केट कैप भी 10 लाख करोड़ रुपये से नीचे चली गई। यह कंपनी के लिए एक झटका है। दरअसल अदाणी समूह के बारे में आज अमेरिका से बुरी खबर आई है। अमेरिका का शेयर बाजार का रेगुलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन और वहां का अटॉर्नी जनरल ऑफिस हिन्डरबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आधार पर जांच कर रहा है।
आज एसीसी का शेयर एनएसई पर 1,765.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 3.60 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर एनएसई पर 2,230.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 6.94 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
अदानी ग्रीन एनर्जी का शेयर एनएसई पर 959.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 1.54 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
अदानी पोर्ट्स और एसईजेड का शेयर एनएसई पर 713.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 4.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
अदानी पावर का शेयर एनएसई पर 242.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 5.65 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
अदानी टोटल गैस का शेयर एनएसई पर 633.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 3.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
अदानी ट्रांसमिशन का शेयर एनएसई पर 754.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 6.15 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
अदानी विल्मर का शेयर एनएसई पर 404.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 3.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
अंबुजा सीमेंट का शेयर एनएसई पर 425.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 4.46 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
एनडीटीवी का शेयर एनएसई पर 214.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसमें 3.73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान