Aaj Sone ka Bhav: फेस्टिव सीजन में बुलियन मार्केट में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. सोने और चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा. आज 15 अक्टूबर को कीमतें गिर गई हैं. बता दें कि दशहरा के बाद अब आगे धनतेरस आने वाला है. शुभ मुहूर्त के चलते सर्राफा बाजार में सोने की जोरदार मांग होती है. ऐसे में कीमतें गिरने से खरीदारों के लिए खुशखबरी है. सर्राफा बाजार में भाव करीब 2200 रुपए तक फिसल गया है.
राजधानी नई दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 7,110 रुपए प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,755 रुपए प्रति ग्राम है. वायदा बाजार में भी सोने का भाव गिर गया है. इसी तरह विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही, जोकि डॉलर में रैली की वजह है.
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का रेट (Gold Rate in New Delhi)
देश की राजधानी नई दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव बढ़ गया है. 22 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार 10 ग्राम का भाव 200 रुपए गिरकर 71100 रुपए पर आ गया है. 100 ग्राम सोने का रेट भी 2000 रुपए कमजोरी के साथ 711000 रुपए पर आ गए.
राजधानी में 24 कैरेट सोने का भाव भी 220 रुपए की गिरावट के साथ 77550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 2200 रुपए की कमजोरी के साथ 775500 रुपए पर बिक रहा है. 18 कैरेट सोना भी 170 रुपए की गिरावट के साथ 58170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है. 100 ग्राम का भाव 581700 रुपए पर पहुंच गया है.
सर्राफा बाजार में सोने का भाव
- लखनऊ - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,110 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,755 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,110 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,755 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,095 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,740 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,095 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,740 प्रति ग्राम है.
- बेंगलुरु - आज 22 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,095 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 7,740 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना
सर्राफा बाजार की तरह वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत गिर गई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमत गिर गई है. MCX पर सोने का भाव करीब 200 रुपए गिरकर 75850 रुपए 10 ग्राम के रेट पर ट्रेड कर रहा है. चांदी का दिसंबर वायदा भी करीब 500 रुपए सस्ता हो गया है, जोकि 90250 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही.
विदेशी बाजार में भी सोना टूटा
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही. डॉलर की मजबूती की वजह से सोने और चांदी के रेट्स पर दबाव देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव हल्की गिरावट के साथ 2658 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. चांदी की कीमत भी 31.24 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही.
More Articles
- Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय