Date of Birth Update in Aadhaar Card: आधार कार्ड अब सभी के लिए एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। अब चाहे बैंक में खाता खोलना हो या फिर किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाना तो, आधार कार्ड का होना काफी जरूरी है। लेकिन कई बार आधार कार्ड में गलतियां हो जाती है जिस वजह से हमारे कई काम अटक जाते हैं। इनमें से डेट ऑफ बर्थ भी एक ऐसी ही जानकारी है, जो अगर गलत हो जाए तो आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और कई सारी ऐसी स्कीम्स जिम हम जरूरी होती है ऐसी योजना में कार्ड लगाने पर दिक्कत आ सकती है।

Advertisement

इसलिए आपको अपनी गलत डेट ऑफ बर्थ को सही करना बहुत जरूरी है। अगर आधार कार्ड पर आपकी डेट ऑफ बर्थ गलत हो चुकी है तो आप उसे नीचे दिए गए तरीकों से बढ़िया आसानी से सही कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ जरूरी और आसान स्टेप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको फॉलो करके आप अपने आधार कार्ड पर जन्मतिथि में बदलाव कर सकते हैं।

Advertisement

इस तरह आधार कार्ड में संशोधित होगी आपकी जन्मतिथि

अगर आपको अपने आधार कार्ड में गलत हुई डेट ऑफ बर्थ को सही करना है तो आपको अपने पास के आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा।

यहां पर आपको काउंटर से एक करेक्शन फॉर्म लेकर भरना पड़ेगा।

काउंटर से लिए गए इस करेक्शन फॉर्म में आपको सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा। इनमें आपको अपना नाम, आधार कार्ड नंबर और किए जाने वाले संशोधन की जानकारी देनी है। जैसे अगर आपको डेट ऑफ बर्थ चेंज करवानी है तो आपको उसकी पूरी जानकारी करेक्शन फॉर्म में देनी होगी।

Advertisement

इसके बाद आपकी बायोमेट्रिक डिटेल्स को वेरीफाइ करना होगा। इसके बाद आपके दस्तावेज वेरीफाई किए जाएंगे।
इसके बाद आपको 50 का चार्ज देना पड़ेगा जिसके बाद आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

इसके बाद आपको एक यूजर रिक्वेस्ट नंबर स्लिप जाती है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने आधार कार्ड में अपडेट रिक्वेस्ट के स्टेटस को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

Advertisement

एक बार करेक्शन हो जाने के बाद आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

सिर्फ एक बार ही अपडेट कर सकते हैं डेट ऑफ बर्थ

आपको ध्यान देना चाहिए कि आधार कार्ड में सिर्फ एक ही बाj डेट ऑफ बर्थ का करेक्शन किया जा सकता है। तो अगर पहली बार आपकी तो डेट ऑफ बर्थ गलत हो चुकी है तो दूसरी बार उसे ज्यादा ध्यान देकर एकदम सही-सही अपडेट करना चाहिए नहीं तो बाद में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

कौन से डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूर

आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ बदलने के लिए आप पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, बैंक का पासबुक और पासपोर्ट या फिर यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट को भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपके पास सही डॉक्यूमेंट होना इस लिए भी जरूरी है, क्योंकि बिना सही जस्तावेज के आप अपनी डेट ऑफ बर्थ में बदलाव नहीं कर सकते हैं। यही कारण है कि जब भी आप आधार सेंटर पर जाएं ऊपर दिए गए दस्तावेज में से किसी की भी फोटोकॉपी रख सकते हैं।

Advertisement