A child can become a millionaire at the age of 25: अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा 25 साल में करोड़पति बन जाए, तो ऐसा हो सकता है। इसके लिए बस आपको उसके जन्म के समय से ही निवेश शुरू करना होगा। यह निवेश कहां करना होगा और कैसे, आइये इसे जानते हैं।
म्यूचुअल फंड आपके बच्चे को आसानी से करोड़पति बना सकते हैं। इसके लिए बस सही म्यूचुअल फंड स्कीम चुनने की जरूरत और सही तरीके से निवेश करने की। यहा पर आपको टॉप म्यूचुअल फंड स्कीमों की भी जानकारी दी जाएगी, जिनका रिटर्न काफी अच्छा रहा है।
अगर आप अपने बच्चे के जन्म के समय से ही 5500 रुपये महीने की सिप किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू कर दें, तो बच्चा आसानी से 25 साल में करोड़पति हो जाएगा। इसके लिए आपको 25 साल तक हर माह 5500 रुपये महीने का निवेश करना होगा। यहां पर माना जा रहा है कि आपको म्यूचुअल फंड स्कीम से औसतन 12 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। इस प्रकार से आसानी से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
वहीं अगर आपके पास एक साथ करीब 6 लाख रुपये हो इसे एक बार में जमा करके भी बेटे को करोड़पति बनाया जा सकता है। अगर यह 6 लाख रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में किया जाए तो 12 फीसदी रिटर्न के साथ 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
इसके अलावा अगर आपके पास अभी कम पैसा हो और बाद में थोड़ा थोड़ा निवेश बढ़ा सकते हों, तो ऐसा भी किया जा सकता है। इसके लिए आप किसी अच्छी या कहें कि सालाना 12 फीसदी रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीम को चुनें। इसमें पहले साल 2500 रुपये महीने का निवेश शुरू करें। इसके बाद हर साल 10 फीसदी निवेश बढ़ाते जाएं। अगर इस तरह से निवेश किया जाए तो भी आपका बच्चा 25 साल में करोड़पति बन जाएगा।
जानिए टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
यहां पर टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न बताया जा रहा है। यह रिटर्न हर साल मिला औसत रिटर्न है।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 30.66 प्रतिशत
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम : 26.32 प्रतिशत
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 24.60 प्रतिशत
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 24.17 प्रतिशत
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 23.80 प्रतिशत
नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका