Dividend News: शेयर बाजार में बजट के बाद तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. बाजार का प्रमुख इंडेक्स बीते हफ्ते करीब 1 फीसदी तक उछला. बाजार की जोरदार तेजी में खबरों और नतीजों वाले शेयर फोकस में हैं. क्योंकि नतीजों के साथ डिविडेंड, बोनस शेयर का भी ऐलान हो रहे. इसमें सरकारी कंपनियों के शेयर भी रडार पर हैं, जिसमें कोल इंडिया, REC, NTPC समेत पावरग्रिड के शेयर भी शामिल हैं. पब्लिक सेक्टर की इन कंपनियों ने शेयरहोल्डर्स के लिए डिविडेंड से जुड़ी जरूरी अपडेट दिए हैं.

Advertisement

REC Dividend News

सरकारी कंपनी REC ने Q1FY25 के नतीजों का ऐलान किया है. इसमें अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया. बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यू पर 3.5 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके लिए डिविडेंड रिकॉर्ड डेट 9 अगस्त 2024 को फिक्स किया गया है. डिविडेंड की रकम शेयरहोल्डर्स के खाते में 23 अगस्त को या उससे पहले पहुंच जाएगी.

Advertisement

NTPC Dividend Record Date

सरकारी कंपनी NTPC ने भी जून तिमाही के नतीजों के साथ डिविडेंड का ऐलान किया. इसके कंपनी के बोर्ड ने FY24 के लिए 3.25 रुपए प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. फाइनल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी फिक्स किया जा चुका है, जोकि 7 अगस्त 2024 है. एक्सचेंज फाइलिंग में NTPC ने बताया कि 24 मई को हुई बोर्ड मीटिंग में फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिल गई थी.

Advertisement

Coal India Final Dividend

सरकारी कंपनी कोल इंडिया ने भी नतीजों के साथ FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी है. इसके तहत निवेशकों को 10 रुपए के फेस वैल्यू पर 5 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा. बोर्ड ने फाइनल डिविडेंड के लिए 15 अगस्त को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. बता दें कि 2 मई को हुई सालाना बैठक में फाइनल डिविडेंड को मंजूरी मिल चुकी है.

Advertisement

Power Grid Dividend Record Date

पावर ग्रिड ने बीते हफ्ते नतीजों का ऐलान किया. एक्सचेंज फाइलिंग में 27 जुलाई को बताया कि कंपनी की 35वीं सालाना मीटिंग में फाइनल डिविडेंड पर विचार होगा. अगर शेयरहोल्डर्स ने फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दी तब इसके लिए कट-ऑफ या रिकॉर्ड डेट 16 अगस्त, 2024 होगा. बता दें कि AGM 22 अगस्त को होगी. फाइनल डिविडेंड की रकम शेयरहोल्डर्स को 11 सितंबर को मिल जाएगी.