नवंबर का अंतिम सप्ताह शुरू होते ही कई जरूरी कामों की लिस्ट सामने आ गई है, जिन्हें समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है। अगर आप पेंशन लेते हैं, सरकारी नौकरी में हैं या टैक्सपेयर्स हैं, तो 30 नवंबर आपके लिए बहुत अहम तारीख है। कुछ काम पूरे नहीं किए गए तो पेंशन रुक सकती है, टैक्स पेनाल्टी लग सकती है या जरूरी फायदे हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए महीने खत्म होने से पहले इन कामों पर ध्यान देना जरूरी है।

Advertisement

UPS चुनने का आखिरी सप्ताह - चूक गए तो NPS से बाहर नहीं निकल पाएंगे

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सबसे जरूरी काम है यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) का विकल्प चुनना। UPS में आने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2025 तय की गई है। सरकार ने पहले 30 सितंबर की तारीख दी थी, लेकिन दो महीने की अतिरिक्त राहत दी गई थी।

Advertisement

कर्मचारी जो पुरानी पेंशन जैसा सुरक्षित सिस्टम चाहते हैं, वे UPS में शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं।
UPS के प्रमुख फायदे:

कर्मचारी को बेसिक + डीए का 10% जमा करना होगा

सरकार 18.5% का योगदान देगी

रिटायरमेंट के बाद तय पेंशन की गारंटी

NPS की तुलना में ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद विकल्प

अगर आप 30 नवंबर तक UPS को नहीं चुनते हैं, तो आप मौजूदा NPS सिस्टम में ही बने रहेंगे और इसे बदला नहीं जा सकेगा।

Advertisement

TDS वाले फॉर्म भी इसी तारीख तक जमा करने जरूरी

टैक्स से जुड़ी औपचारिकताएं भी इसी महीने पूरी होती हैं। अक्टूबर 2025 महीने के लिए TDS की फाइलिंग 30 नवंबर तक ही करनी है। इसमें शामिल हैं:

TDS (194-IA)

TDS (194-IB)

TDS (194M)

TDS (194S)

अगर ये स्टेटमेंट देरी से जमा होते हैं तो लेट फीस और पेनाल्टी दोनों का खतरा है। इसके अलावा, जो कंपनियां विदेशों में लेनदेन करती हैं, उन्हें फॉर्म 3CEAA (ट्रांसफर प्राइसिंग रिपोर्ट) भी इसी तारीख तक जमा करनी है। कुछ मामलों में ITR की फाइनल डेडलाइन भी 30 नवंबर है।

Advertisement

पेंशनरों के लिए सबसे जरूरी - लाइफ सर्टिफिकेट की डेडलाइन

हर साल पेंशन लेने वाले बुजुर्गों के लिए 30 नवंबर का बड़ा महत्व होता है, क्योंकि इसी तारीख तक लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) जमा करना अनिवार्य है। अगर इसे जमा नहीं किया गया, तो दिसंबर से पेंशन रोक दी जाती है। 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले पेंशनरों को 1 अक्टूबर से ही इसे जमा करने की सुविधा दी जाती है।

Advertisement

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के आसान तरीके:

बैंक शाखा

नजदीकी CSC केंद्र

सरकारी विभाग

उमंग ऐप या जीवन प्रमाण ऐप

घर बैठकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का विकल्प भी उपलब्ध। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक पेंशनर्स के लिए डोरस्टेप सुविधा देता है। पोस्टमैन घर आकर फिंगरप्रिंट और फोटो लेकर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तुरंत तैयार कर देता है।

इस सर्विसों के लिए जरूरी जानकारी:

Advertisement

आधार नंबर

मोबाइल नंबर

PPO नंबर

बैंक या डाक खाते की डिटेल

यह सुविधा बुजुर्ग और दिव्यांग पेंशनरों के लिए काफी राहत देती है।

अगर आप पेंशनर हैं, केंद्रीय कर्मचारी हैं या टैक्स भरते हैं, तो 30 नवंबर की डेडलाइन को हल्के में न लें। समय पर सभी फॉर्म और डॉक्युमेंट जमा कर दें, ताकि न पेंशन रुके, न टैक्स नोटिस मिले और न किसी स्कीम का फायदा हाथ से निकले।