नई दिल्ली, दिसंबर 28। बैंकिंग शेयर, खास कर आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े प्राइवेट बैंकिंग नाम, पिछले 1 साल से शेयर बाजार में काफी लोकप्रिय रहे हैं। हालांकि, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मौजूदा स्तरों से तेजी की संभावना है। इसलिए अगले साल बैंक एफडी या आरडी के बजाय इन बैंकों के शेयरों में निवेश करना ज्यादा बेहतर है। यहां हम आपको 5 बैंकिंग शेयरों की जानकारी देंगे, जो 2022 के लिए अच्छा दांव हो सकते हैं।

Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा

भारत की प्रमुख रिसर्च बेस्ड ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल ने बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर के लिए 130 रुपये का प्राइस टारगेट रखा है। 81 रुपये के मौजूदा स्तर से ये स्टॉक लगभग 63% की तेजी दिखा सकता है। कुछ अन्य पीएसयू बैंकिंग शेयरों की तुलना में, बैंक ऑफ बड़ौदा अच्छी कमाई के साथ बेहतर स्थिति में है। इस स्टॉक में डिलीवर करने की क्षमता है और निवेशक शेयर में खरीदारी करके बाजार में गिरावट का उपयोग फायदा कमाने के लिए कर सकते हैं।

Advertisement
इंडियन बैंक

इंडियन बैंक का यह 194.80 रुपये के 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जिसका मतलब है कि इसमें ऊपर की ओर जाने की संभावना काफी है क्योंकि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में इस शेयर की कीमत में गिरावट देखी गयी है। बैंक ऑफ बड़ौदा की तरह, अर्थव्यवस्था में तेज सुधार से इस बैंक को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। असल में कम ब्याज दरों और आर्थिक रिकवरी अधिकतर बैंकों के लिए बढ़िय होगी। ये शेयर ऊपर की और जाकर निवेशकों को बढ़िया मुनाफ करा सकता है।

इंडसइंड बैंक

मोतीलाल ओसवाल ने इंडसइंड बैंक के शेयर पर 1400 रुपये का टार्गेट प्राइस निर्धारित किया है, जो लगभग 62% की संभावित बढ़ोतरी की तरफ इशारा करता है। दिखने में मोतीलाल ओसवाल द्वारा निर्धारित लक्ष्य मूल्य थोड़ा अधिक हो सकता है। इंडसइंड बैंक का शेयर 52-सप्ताह के उच्च स्तर से तेजी से गिरा है, और करीब 800 रुपये के स्तर के पास एक और गिरावट स्टॉक को खरीदने के लिए आकर्षक हो सकती है।

आईसीआईसीआई बैंक

मोतीलाल ओसवाल ने आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी के लिए 1,000 रुपये का लक्ष्य रखा है। आईसीआईसीआई बैंक का स्टॉक म्यूचुअल फंड मैनेजरों का पसंदीदा रहा है, क्योंकि कम ब्याज दरों और अर्थव्यवस्था में तेजी के कारण बैंक अच्छी स्थिति में हैं। हालांकि, अगले साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना के साथ, चीजें उतनी अच्छी नहीं हो सकतीं, जितनी दिखती हैं। शेयर में तेजी की संभावना है, लेकिन यह 1,000 रुपये के स्तर के करीब जाएगा, यह कहना मुश्किल है। ये शेयर मौजदा 737 रु के स्तर से 62.6 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

केनरा बैंक

केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे शेयर मौजूदा स्तरों पर अधिक आकर्षक हैं। ऐसा इसलिए ऐसे शेयरों की कीमतों में हाल ही में गिरावट आई है। ये बैंक एनपीए की गड़बड़ी को दूर करने जा रहे हैं और कम ब्याज दरों की लंबी अवधि से इन्हें निश्चित रूप से फायदा होगा। अन्य पीएसयू बैंकों के साथ विलय भी आने वाले वर्षों में इन्हें बढ़िया लाभ दिला सकता है। आने वाले महीनों में केनरा बैंक के शेयर में अच्छी तेजी के लिए खरीदारी कर सकते हैं। मौजूदा स्तर से ये शेयर 36 फीसदी रिटर्न दे सकता है।