नई दिल्ली। हर साल इस फेस्टिव सीजन में लोग गोल्ड के सिक्के या जेवर खरीदते हैं। लेकिन पिछली बार गोल्ड खरीदने वालों की लॉटरी लग गई है। इस 1 साल के दौरान गोल्ड ने करीब 18 फीसदी का रिटर्न दिया है। यह रिटर्न जहां बैंकों की एफडी से दोगुना से ज्यादा है, वहीं शेयर बाजार से भी अच्छा है। पिछली दिवाली पर यानी 7 नवंबर 2018 को 24 कैरेट सोना 3,2500 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं इस समय यानी बीते मंगलवार को हाजिर बाजार में 24 कैरेट गोल्ड 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। इस प्रकार गोल्ड ने फिर साबित किया है कि क्यों उसे सबसे अच्छा निवेश का विकल्प कहा जाता है। यही कारण है कि देश के ज्यादातर घरों में इस फेस्टिव सीजन में कुछ न कुछ गोल्ड खरीदा जाता है।
जानें सेंसेक्स और निफ्टी का रिटर्न
पिछले एक साल में जहां गोल्ड ने 18 फीसदी का रिटर्न दिया है, वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के सेंसेक्स ने करीब 9 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के निफ्टी-50 ने करीब 7 फीसदी की ही रिटर्न दिया है।
बैंक एफडी से दोगुना से ज्यादा रिटर्न
बैंकों की एफडी में पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा ब्याज आईडीएफसी फर्स्ट बैंक दे रहा था। इस बैंक की 1 साल की एफडी में 8 फीसदी का ब्याज मिल रहा था। अगर इसकी तुलना सोने के रिटर्न से की जाए तो यह दोगुने से ज्यादा होता है।
म्यूचुअल फंड को भी छोड़ा पीछे
जहां तक म्यूचुअल फंड की बात है तो गोल्ड ने इससे भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। जहां तक लार्ज कैप म्यूचुअल फंड की बात है तो इस कैटेगरी में एक्सिस ब्लूचिप फंड डायरेक्ट प्लान (ग्रोथ ऑप्शन) का 1 साल का रिटर्न 11.37 फीसदी रहा है। वहीं मिडकैप फंड की बात करें तो इनका रिटर्न निगेटिव ही रहा है।
यह भी पढ़ें : गोल्ड इंश्योरेंस : इसके बाद नहीं रहती है जेवर लुटने की चिंता
More Articles
- Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!
- Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें