कई बार ऐसा होता है कि जल्दबाजी में आपको लोन चाहिए होता है पर जानकारी ने होने की वजह से आपको लोन लेने में परेशानी होती है। अगर आपको किसी काम के लिए लोन लेने की जरुरत है और आपको समझ नहीं आ रहा है कि लोन कैसे लिया जाए तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे ही कुछ आसान टिप्स जिन्हें अपनाकर आप आसानी से लोन प्राप्त कर सकते हैं।
कंपनी या संस्था से लें लोन
कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को एडवांस सैलरी या फेस्टिवल एडवांस लोन के तौर पर देती हैं। इस लोन को आप 3 से लेकर 24 महीने के अंदर चुका सकते हैं। यह लोन आपको तीन दिन के अंदर मिल सकता है। इस राशि पर आपको 5-8 प्रतिशत की दर से ब्याज चुकाना पड़ सकता है।
होम लोन पर टॉप अप लेना
अगर आपने होम लोन लिया है तो आप टॉप-अप के रुप में लोन ले सकते हैं। टॉप-अप के रुप में आपको अधिकतम 50 लाख रुपए मिल सकते हैं। हालांकि इसे लेने के लिए कई नियम और शर्तें हैं। इस पर ब्याज 9 से 13 फीसदी की दर से चुकाना होता है। यह भी आपको 3 दिन के अंदर मिल सकता है।
पर्सनल लोन का भी है आप्शन
पर्सनल लोन का मिलना पूरी तरह से कस्टमर और बैंक के रिश्ते पर निर्भर करता है। यह आपको 30 मिनट से 3 दिन के अंदर मिल सकता है। पर्सनल लोन में ब्याज दर काफी ज्यादा होती है। आपको 13 से 24 फीसदी तक की दर से ब्याज देना होता है।
प्रॉपर्टी के नाम पर लोन
अगर आपके नाम से कोई प्रॉपर्टी है तो आप उसे गिरवी रख कर लोन ले सकते हैं। लोन की राशि 5 लाख से 10 करोड़ तक की हो सकती है। इसमें ब्याज दर 9.5 फीसदी से लेकी 13 फीसदी तक होती है। लोन चुकाने की सीमा 2 साल से लकर 15 साल तक होती है। यह लोन आपको 3 से लेकर 20 दिन तक में मिल सकता है।
शेयर और म्यूचुअल फंड के बदले लोन
अगर आपने शेयर, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस आदि में इन्वेस्ट किया हुआ है तो इसके बदले भी बैंक आपको लोन देते हैं। इसमें 9 से 15 फीसदी तक की दर से आपको ब्याज चुकाना होता है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित