वर्षों पुरानी कंपनी हॉकिंस कुकर ने कॉरपोरेट डिपॉजिट स्कीम (FD) का ऐलान किया है। कंपनी का एफडी प्लान 12 महीने से 36 महीने की अवधि के लिए है जिसमें सालाना ब्याज 10.50 प्रतिशत तक मिलेगी। कंपनी यह योजना 18 सितंबर 2019 से खुल गई है। आपको बता दें कि ज्यादातर बैंक 1 साल से 3 साल तक की एफडी पर 7.50 प्रतिशत सा इससे कम ही ब्याज देते हैं, ऐसे में यह नई स्कीम मंदी के दौर में ज्यादा रिटर्न पाने के लिए बेहतर विकल्प हो सकती है।
कंपनी की एफडी स्कीम को रेटिंग एजेंसी इकरा से एमएए (स्थिर) रेटिंग मिली है। यह रेटिंग 'हाई क्वालिटी और लो क्रेडिट रिस्क' को दर्शाती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2018-19 में 54.20 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया है।
12 महीने की एफडी पर 10 फीसदी, 24 महीने की एफडी पर 10.25 फीसदी और 36 महीने की एफडीआई पर 10.50 फीसदी ब्याज मिलेगा।
कंपनी द्वारा इन असुरक्षित सावधि जमाओं की मांग कंपनी अधिनियम, 2013 की धारा 73 (2) (ए) और 76 के तहत की जा सकती है और कंपनियों के नियम 4 (1) और (2) (जमाराशियों की स्वीकृति) नियम, 2014 हॉकिंस को कार्यशील पूंजी की जरूरतों और अप्रत्याशित आकस्मिकताओं के लिए नई जमा राशि में 111.93 लाख रुपये जुटाने की अनुमति है।
इसमें आप दो तरह से एफडी कर सकते हैं। पहले में पैसा एक साथ मेच्योरिटी पर लिया जा सकता है। वहीं दूसरा तरीका यह है कि ब्याज को बीच-बीच में लिया जा सकता है और मूलधन मेच्योरिटी के समय मिल जाएगा। इसमें आपको कम से कम 25 हजार रुपये का निवेश करना होगा। इसके बाद 1000 रुपये के गुणक में और बहुत अधिक निवेश कर सकेंगे। निवेश की अवधि 1 वर्ष, 2 वर्ष और 3 वर्ष की होगी।
12 माह 10 25000 रुपये 27618 रुपये
24 माह 10.25 25000 रुपये 30661 रुपये
36 महीने 10.50 25000 रुपये 34210 रुपये
ब्याज का भुगतान आवेदकों को ईसीएस, डेबिट क्रेडिट, आरटीजीएस, एनईएफटी या वारंट के माध्यम से किया जाएगा। जमा ईसीएस, डेबिट क्रेडिट, आरटीजीएस, एनईएफटी या चेक के माध्यम से चुकाया जाएगा।
यदि बीच-बीच में ब्याज चाहिए, तो यह हर 6 महीने में आपको मिलेगा। यह निवेश की अवधि के दौरान 30 सितंबर और 31 मार्च को ले सकते हैं। कंपनी की एफडी स्कीम के जरिए 23.66 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसमें सदस्यों से 6.76 करोड़ और जनता से 16.90 करोड़ रुपये जुटाया जा सकता है।
पिछले 4 वित्त वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक, हॉकिन्स का मुनाफा साल दर साल बढ़ा है। मार्च 2016 में कंपनी का मुनाफा टैक्स घटाने के बाद 40.90 करोड़, मार्च 2017 में 47.42 करोड़ लाख, मार्च 2018 में 48.68 करोड़ और मार्च 2019 में 54.22 करोड़ रुपये दर्ज किए गए।
यहां पर हॉकिंस के एफडी में निवेश करने को हम आपको बाध्य नहीं कर रहे हैं, यहां पर हम आपको इस बारे में सिर्फ जानकारी दे रहे हैं। निवेश करना या न करना आपकी अपनी च्वॉइस है, इससे होने वाले फायदे या नुकसान के लिए ग्रेनियम इंफार्मेशनल टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेडड या फिर उसके लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति