नई दिल्ली: भारत का सबसे पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से जल्द ही टेलिवीजन पर आने वाला है। अच्छी बात तो यह हैं कि हर बार की तरह इस सीजन को भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। हालांकि जानकारी के मुताबिक इस सीजन को होस्ट करने के लिए सलमान खान लगभग दोगुनी रकम लेने वाले हैं। देखा जाएं तो बिग बॉस में सलमान खान की फीस को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही थीं। बता दें कि सलमान खान बिग बॉस के 13वें सीजन में एक एपिसोड के लिए 13 करोड़ रुपए लेंगे। आया ट्रेन से सस्ता हवाई टिकट खरीदने का मौका, कुछ ही दिन है ऑफर ये भी पढ़ें
जानकारी के मुताबिक, सलमान खान 'बिग बॉस 13' के लिए करीब 200 करोड़ रुपए ले रहे हैं। इस तरह एक एपिसोड के लिए उन्हें 13 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। जबकि इससे पहले यानी कि 12वें सीजन में सलमान एक एपिसोड के लिए 11 करोड़ रुपए लेते थे। वहीं इस बार उनकी फीस में 2 करोड़ रुपए बढ़ें हैं। एक शो के लिए करीब 200 करोड़ चार्ज करने वाले सलमान छोटे पर्दे पर सबसे महंगे सेलेब्रिटी हैं। देखा जाएं तो आज के समय में रियलिटी शो में तमाम सेलेब नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब के बाद भी सलमान की अच्छी पकड़ है। इस तरह से छोटे पर्दे पर भी कमाई के मामले में सलमान खान ने बाजी मारी है।
वहीं अगर सलमान की प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो सलमान खान इन दिनों 'दबंग-3' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा सलमान 2020 की ईद पर संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह' में नजर आएंगे। 'दबंग-3' की शूटिंग खत्म होने के बाद भाईजान 'इंशाअल्लाह' की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं। आलिया पहली बार सलमान खान के साथ काम कर रही हैं। इनकी उम्र के फासले को देखते हुए दर्शकों में ये जानने की एक्साइटमेंट है कि आखिर फिल्म की कहानी क्या है जो इन दोनों को साथ कास्ट किया गया है।
आपको बता दें शो के निर्माता ने बिग बॉस 13 के लिए चंकी पांडे, राजपाल यादव, वरीना हुसैन, देवोलीना भट्टाचार्जी, अंकिता लोखंडे, राकेश वशिष्ठ, महिका शर्मा, डैनी डी, जीत चिराग पासवान, विजेंदर सिंह, राहुल खंडेलवाल, हिमांश कोहली, महिमा चौधरी, मेघना मलिक, महाअक्षय चक्रवर्ती, दयानंद शेट्टी, फैजी बू, रितु बेरी, सोनल चौहान, फाजिलपुरिया और सिद्धार्थ शुक्ला जैसे स्टार्स को अप्रोच किया गया है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान