नई दिल्ली। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा के बाद से बैंक लगातार अपनी फिक्स डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दर घटा रहे हैं। ज्यादातर बड़े बैंक अपनी एफडी की ब्याज दरें घटा चुके हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि आपकी जिस बैंक में एफडी है उसमें ब्याज दर कितनी घटाई गई है। हालांकि बैंक एफडी पर जब ब्याज दर घटाते हैं तो यह नई एफडी पर ही लागू होती है। ऐसे में यह जानना फायदेमंद होता है कि अब कितना ब्याज मिल रहा है। एफडी सभी को जरूर करानी चाहिए। एफी पर बैंक से मिलने वाला निश्चत होता है, जो तय समय पर मिल जाता है। ऐसा फायदा केवल पोस्ट ऑफिस में ही मिलता है। अगर कोई अपने पैसों को रिस्क फ्री रखना चाहता है तो एफडी में पैसा रखना अच्छा है।
स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विभिन्न समयावधि की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) की ब्याज दरों को घटा दिया है। अब 179 दिनों तक के लिए एफडी पर 50-75 आधार अंकों की कमी की गई है। 7 दिनों की परिपक्वता वाली एफडी से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर अब 6.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं एक वर्ष से 2 वर्ष के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 2 से लेकर 3 वर्षों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 6.70 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं 3 और 5 साल के बीच मैच्योरिटी पर एफडी पर 6.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है। एसबीआई 5 साल और 10 साल के बीच मैच्योरिटी वाली एफडी पर 6.50 फीसदी ब्याज दे रहा है।
पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) 7 दिनों से 45 दिनों के जमा 5 फीसदी ब्याज और 46 दिनों में 333 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.3 फीसदी ब्याज दे रहा है। 1 साल की एफडी के लिए पीएनबी 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। 1 वर्ष से अधिक और 3 साल तक की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज मिल रहा है। 3 साल और 10 साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। एफडी की नई दरें 1 अगस्त 2019 से प्रभावी हैं।
एक्सिस बैंक 7 दिनों और 6 महीनों के बीच मैच्योरिटी वाली एफडी पर 6.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। 6 महीने से 9 महीने के बीच मैच्योरिटी वाली एफडी पर 6.50 फीसदी और 9 महीने और 1 वर्ष के बीच एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। वहीं 1 और 2 वर्ष की मैच्योरिटी वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.2 फीसदी की ब्याज दर मिल रही है। 2 साल से लेकर 5 साल से कम के लिए एफडी पर 7.2 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल के बीच मैच्योरिटी वाले एफडी पर 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
एचडीएफसी बैंक 7 से 45 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी ब्याज दे रहा है। 46 दिनों से लेकर 6 महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6 फीसदी दर दे रहा है। एचडीएफसी बैंक 1 साल की मैच्योरिटी वाली एफडी पर 7.10 फीसदी ब्याज दे रहा है। 1 साल से 2 साल तक की एफडी पर 7.20 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। 2 साल से लेकर 3 साल की मैच्योरिटी अवधि वाली एफडी पर 7.30 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। 3 से 5 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। 5 साल से 10 साल के बीच परिपक्व होने वाली एफडी में 7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक 7 दिन की मैच्योरिटी से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। 2 से लेकर 3 साल की एफडी पर 7.5 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं 3 साल से लेकर 5 साल के बीच की एफडी पर 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इसके अलावा 5 साल से लेकर 10 साल के बीच की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान