नई दिल्ली। मोदी सरकार सभी समुदाय के विकास के लिए योजनाएं चला रही है। इसी के तहत एक योजना है शादी शगुल योजना। यह योजना मुस्लिम लड़कियों को उच्च शिक्षा के प्रेरित करने के लिए चलाई जा रही है। इस योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए मुस्लिम लड़कियों को मोदी सरकार 51,000 रुपये देती है।
शादी शगुन योजना के बारे में
शादी शगुन योजना का फायदा उन्हीं मुस्लिम लड़कियों को मिलता है, जिन्होंने स्कूली शिक्षा के दौरान बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल की हो। बेगम हजरत महल छात्रवृत्रि के बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसााइट https://scholarship-maef.org/ पर जाया जा सकता है। बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति मुस्लिम, इसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय की लड़कियां ले सकती हैं।
ये है शादी शगुन योजना
शादी शगुन योजना के तहत जो मुस्लिम लड़कियां शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी कर लेंगी, उन्हें 51,000 रुपये दिया जाता है। मोदी सरकार यह पैसा मुस्लिम समुदाय में लड़कियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए देती है।
किस को मिलेगा शादी शगुन योजना का पैसा
-शादी शगुन योजना का लाभ उन मुस्लिम लड़कियों को मिलता है, जिन्होंने स्कूली शिक्षाा के दौरान बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल की हो।
-बाद में शादी से पहले स्नातक की पढ़ाई पूरी की हो।
-शादी शगुन योजना का लाभ केवल मुस्लिम समाज की लड़की को ही मिलेगा।
-शादी शगुन योजना का लाभ पाने के लिए स्नातक की पढ़ाई किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज से की हो।
-मुस्लिम लड़की भारत की नागरिक हो और उसके अभिभावक की सालाना आय 2 लाख रुपये से ज्यादा न हो।
ऐसे मिलेगा शादी शगुन योजना का लाभ
शादी शगुन योजना के बारे में केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय से प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए वेबवाइट पर जाकर भी पूरी जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा आवेदन भी किया जा सकता है।
https://www.india.gov.in/schemes-maulana-azad-education-foundation
यह भी पढ़ें : ये है पुरानी कार खरीदने का तरीका, नहीं ठगे जाएंगे
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति