नई दिल्ली: हम पूरी जिंदगी डटकर काम करते हैं जिससे हम अपने परिवार के साथ सुकून भरी लाइफ जी सकें। लेकिन हम तब तक ही कमा सकते हैं कि जब तक हमारा शरीर साथ देता है। ऐसे में सिक्योर्ड फ्यूचर के लिए समय रहते रिटायरमेंट की प्लानिंग करना बेहद समझदारी भरा कदम है। लेकिन अक्सर रिटायरमेंट के लिए किसी भी सरकारी या निजी कंपनी की स्कीम में अंधाधुंध निवेश कर डालते हैं। लेकिन इसके लिए प्रोपर प्लानिंग के साथ समझदारी पूर्ण निवेश करना बहुत जरूरी है। रिटायरमेंट प्लान एक महत्वपूर्ण फाइनेंशियल जिम्मेदारी है जो कि प्रत्येक व्यक्ति अपने और अपने प्रियजनों के लिए उठाता है। लेकिन इसके लिए प्रोपर प्लानिंग के साथ समझदारी पूर्ण निवेश करना बहुत जरूरी है।
पब्लिक प्राविडेंट फंड यानि कि पीपीएफ पैसा बचाने के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है। इसमें न सिर्फ पैसा जमा करने से टैक्स बचता है बल्कि इस पर ब्याज भी टैक्स फ्री होता है। पीपीएफ डेट में सबसे अच्छा विकल्प है और इसका रिटर्न पूरी तरह टैक्स फ्री होता है। आप बैंक और पोस्ट ऑफिस से पीपीएफ खोल सकते हैं। यह सुरक्षित निवेश का जरिया है।
इंप्लॉई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ)
इंप्लॉई प्रोविडेंट फंड यानि कि ईपीएफ भी बेहतर रिटायरमेंट फंड है। सैलरी में से 12 फीसदी ईपीएफ में जाता है। इसकी ब्याज दर 8.75 फीसदी है। ये रिटयरमेंट सेविंग्स स्कीम है। सैलरी पाने वाले ही इसका फायदा उठा सकते हैं। लेकिन आप पूरी रिटायरमेंट प्लानिंग नहीं कर सकते हैं।
न्यू पेंशन स्कीम यानि की एनपीएस खासतौर पर रिटायरमेंट के लिए डिजाइन की गई है। न्यू पेंशन स्कीम इसमें 80 सी के तहत 10 फीसदी टैक्स बचत हो सकती है। इसमें 6 अलग अलग फंड में निवेश की सुविधा है। इसमें निवेश की कोई ऊपरी सीमा नहीं है। इसमें सालाना न्यूनतम निवेश 6,000 रुपये का होता है। 30 फीसदी टैक्स स्लैब में आते हैं तो एनपीएस में सालाना 15,000 रुपये बचा सकते हैं। इसमें 18 साल से 55 साल की उम्र तक के लोग निवेश कर सकते हैं।
इंश्योरेंस
आप भविष्य की जरूरतों के लिए यूलिप, पेंशन प्रोडेक्ट, ट्रेडिशनल पॉलिसी के जरिए निवेश कर सकते हैं। लंबी अवधि में यूलिप के जरिए निवेश कर सकते हैं। 58 साल से पहले पेंशन प्रोडेक्ट से पैसे निकालने पर एक्जिट लोड लगता है। पेंशन प्लान, रिटायरमेंट प्लान जैसे कई इंश्योरेंस विकल्प चुन सकते हैं।
आप किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स डिपॉजिट खाता खोल सकते हैं। कोशिश करें कि पास के डाक घर में फिक्स डिपॉजिट खाता खोलें ये बैंक से ज्यादा दर पर ब्याज देते हैं। इसमें बड़ा निवेश करें, एक से दो साल तक का फिक्स डिपॉजिट रखें साथ ही बैंक में RD रिकरिंग डिपॉजिट भी करते रहिए। इससे आपात स्थिति में आपको एक बड़ी रकम मिल जाएगी जो आपके गाढ़े वक्त में काम आ सकती है।
आज के दौर में बच्चों की एजुकेशन में कमाई का एक बड़ा हिस्सा खर्च हो जाता है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेते हुए बच्चों के लिए एजुकेशन लोन ले लेना चाहिए। इसके लिए पहले आप मार्केट में मौजूद विभिन्न एजुकेशन लोन की पूरी जानकारी एकत्र कर लें फिर नियम जान लें और सरकार का एजुकेशन लोन को लेकर बैंको को क्या दिशा निर्देश है इसके बारे में भी पढ़ लें। इससे आप आगे आने वाली परेशानियों से बच सकेंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान