नई दिल्ली। अगर किन्हीं कारणों से आपकी एलआईसी (lic) की बीमा पॉलिसी बंद हो चुकी है, तो उसे दोबारा शुरू करने का एलआईसी (lic) मौका दे रही है। एलआईसी (lic) ने ऑफर दिया है कि 30 मार्च तक अगर लोग अपनी बंद पड़ी बीमा पॉलिसी (insurance policy) शुरू कराते हैं तो उन्हें लेट फीस में रियायत दी जाएगी। इसके लिए एलआईसी ने रिवाइव योर लैप्स पॉलिसी (revive your lapsed policies) अभियान चलाया है। दरअसल, प्रीमियम (premium) नहीं भरने पर बीमा पॉलिसी (insurance policy) बंद हो जाती है, जिसके बाद बीमाधारक (Policy holders) को पॉलिसी पर मिलने वाले बेनिफिट्स नहीं मिलते। इस स्पेशल रिवाइव योर लैप्स पॉलिसी (revive your lapsed policies) में किसी भी पॉलिसी को फिर से शुरू किया जा सकता है। ऐसा करने का दूसरा फायदा इनकम टैक्स (income tax) की छूट लेकर पाया जा सकता है। जो लोग इस अभियान के तहत बीमा पॉलिसी (insurance policy) को दोबारा शुरू करेंगे उनको जमा किए गए प्रीमियम पर इनकम टैक्स (income tax) की छूट भी मिलेगी।
रिवाइवल के लिए देना होगा अमाउंट
LIC के रिवाइव योर लैप्स पॉलिसी (revive your lapsed policies) अभियान में उन पॉलिसी होल्डर्स (Policy holders) को बेनिफिट मिलेगा, जिन्होंने अपनी बीमा पॉलिसी (insurance policy) को सरेंडर नहीं किया है। हालांकि, इसके लिए पॉलिसी होल्डर्स को थोड़ा सा अमाउंट देना होगा और थोड़ी रियायत एलआईसी (lic) देगी। एलआईसी (LIC) बंद पड़ी बीमा पॉलिसी (insurance policy) को फिर से शुरू करने के लिए चलाए जा रहे इस कैंप में लेट फीस पर कंसेशन दे रही है। इसका फायदा उठा कर जहां लोग अपनी बंद हो चुकी बीमा पॉलिसी शुरू करा सकते हैं, वहीं इस रूप में जमा होने वाले पैसे पर इनकम टैक्स की राहत भी पा सकते हैं।
एलआईसी ने किया ट्वीट
एलआईसी (LIC) ने ट्वीट करके कहा है कि बीमा पॉलिसी (insurance policy) को रिवाइवल करने से ग्राहकों को डेथ बेनिफिट्स भी मिलेगा। इसका मतलब हुआ कि पॉलिसीधारक (Policy holder) की अचानक मौत होने पर नॉमिनी को पूरा पैसा मिलेगा।
एलआईसी (LIC) रिवाइव बीमा पॉलिसी (Revival insurance policy) कराने के लिए आपको सबसे पहले बकाया बीमा प्रीमियम (insurance premium) का पूरा भुगतान करना होता है। इसके बाद एलआईसी (LIC) 9.5 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज भी वसूलती है। ब्याज सहित भुगतान के अलावा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक औपचारिकताएं भी पूरी करनी होती हैं। लेकिन इस अभियान के तहत लोगों से इस ब्याज को कम लिया जाएगा।
एलआईसी (lic) की बीमा पॉलिसी (insurance policy) को रिवाइव करने के पूरे नियमों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें : https://www.licindia.in/Customer-Services/Policy-Guidelines?lang=en-US
-यहां पर आप बीमा पॉलिसी से अन्य नियमों की भी जानकारी ले सकते हैं। एलआईसी ने बीमा पॉलिसी संबंधि सभी नियम इस पेज पर डाल दिए हैं, जिन्हें कोई भी पढ़ सकता है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!