ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा प्रदान कराने वाली आईआरसीटीसी हवाई यात्रियों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत आईआरसीटीसी से हवाई टिकट बुक करने वाले यात्रियों को अब 50 लाख का फ्री ट्रैवल इंश्योरेंस मिलेगा। बुधवार को इस बात की जानकारी आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने द‍िया।

Advertisement

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए बीमा सुविधा

आईआरसीटीसी के अधिकारी के अनुसार, इस ऑफर का लाभ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को मिलेगा। इसके तहत किसी भी दुर्घटना की स्थिति में आईआरसीटीसी की ओर से पीड़ितों की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

 

यात्रियों के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

इस बीमा ऑफर के तहत दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण अपंगता की स्थिति में यात्रियों के परिजनों को 50 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता की जाएगी। बता दें कि अधिकारी का कहना हैं कि हवाई यात्रा करने वालों की सुरक्षा के लिए इस बीमा सुविधा को शुरू किया गया है।

 

आने-जाने या दोनों ओर की यात्रा का सुविधा

हालांक‍ि आईआरसीटीसी के अनुसार, यात्रियों को ट्रेवल बीमा देने के लिए उसने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस के साथ समझौता किया है। इस समझौते के तहत यात्रियों को दिए जाने वाली बीमा सुविधा के लिए प्रीमियम का भुगतान आईआरसीटीसी की ओर से किया जाएगा। यह बीमा सुविधा आने-जाने या दोनों ओर की यात्रा के लिए खरीदे जाने वाली सभी टिकटों पर उपलब्ध होगा।