मोदी सरकार के ऐतिहासिक फैसले आर्थिक रुप से पिछड़े सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत कोटा की व्यवस्था का आरक्षण बिल लोकसभा के बाद कल बुधवार को राज्यसभा में भी पास हो गया है। बता दें कि राज्यसभा में लगभग 10 घंटे तक चली बहस के बाद हुई वोटिंग में बिल के पक्ष में 165, जबकि विरोध में सिर्फ 7 वोट पड़े। इस आरक्षण का फायदा उठाने के लिए ये भी जानना जरुरी है कि इस आरक्षण को प्राप्त करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज आवश्यक हैं। तो आइए जानते हैं इन दस्तावेजों के बारे में-
सवर्ण आरक्षण का लाभ उठाने के लिए सबसे जरुरी प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र है। सवर्ण जाति के प्रतियोगियों को कभी भी जाति प्रमाण पत्र लगाने की जरुरत नहीं होती इसलिए ज्यादातर लोगों के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं होता है।
आरक्षण का लाभ उठाने के लिए आय प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य हो सकता है। सरकार ने इस बारे में पहले ही बता दिया है कि आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिलेगा जिनकी सालाना आय 8 लाख रुपए से कम है।
बीपीएल कार्ड की आरक्षण का लाभ लेने के लिए आवश्यक है। आरक्षण का लाभ उठाने के लिए जरुरी है कि आप इस बात को भी साबित करें कि आप सवर्णों में भी पिछड़े हुए हैं। ऐसे में अगर बीपीएल कार्ड है तो आपके लिए यह कार्ड फायदेमंद साबित हो सकता है।
पैन कार्ड आज के समय में सभी नौकरी और सेवाओं के लिए अनिवार्य कर दिया गया है यदि आपने अभी तक पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो जल्द ही इसके लिए आवेदन कर दें। शिक्षा और नौकरी में अब पैन कार्ड लगाना अनिवार्य होता है।
आरक्षण का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड होना भी बहुत जरूरी है। आधार कार्ड कार्ड भारतीय नागरिक होने की पहचान के तौर पर दिखाया जाता है। आधार कार्ड के जरिए आपकी पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है इसलिए इसे नौकरी में अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपने अभी भी आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो उसे तुरंत बनवा लें।
सवर्णों को आरक्षण का लाभ उठाना है तो इनकम टैक्स रिटर्न के कागजार अपने साथ रखने होंगे। फॉर्म 16 के जरिए आप इस बात का प्रमाण दे सकते हैं कि आपकी आय 8 लाख रुपए से कम है और आप आरक्षण के दायरे में आते हैं।
सामान्य वर्ग आरक्षण का लाभ उठाने के लिए पासबुक की कॉपी अपने साथ रखें। पासबुक तीन महीने के इस्टेटमेंट आपको दिखाने पड़ सकते हैं। इससे आपकी आय के बारे में जानकारी हासिल की जा सकती है।
पिछड़े सवर्णों को आर्थिक आधार पर नौकरियों और शिक्षा में 10 प्रतिशत आरक्षण चाहिए तो जनधन योजना के तहत बैंक अकाउंट होना चाहिए। जनधन योजना के तहत उन्हीं खाताधारकों को लाभ मिलता है जो आर्थिक रुप से कमजोर होते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान