best investment plan : इस बार आप चाहें तो वित्तीय आजादी के संकल्प के साथ गणतंत्र दिवस मना सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप तय करें कि हमें वित्तीय रूप से मजबूत होना है। आपके पास कम पैसा है तो भी आप निवेश शुरू कर सकते हैं। क्योंकि वित्तीय बाजार में ऐसी ऐसी योजनाएं हैं जहां कम पैसे से भी निवेश शुरू किया जा सकता है। देश में सरकारें 5 साल के लिए बनती हैं, ऐसे में आप चाहें तो 5 साल की निवेश रणनीति बना कर निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे केवल 1200 रुपये महीने के निवेश से 1 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। इसे अच्छा निवेश प्लान (Best Investment Plan) भी कह सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बैंक (Bank), पोस्‍ट आफिस (Post Office) और म्‍युचुअल फंड (mutual funds) में कहां पर निवेश (Investment) कर 1 लाख रुपयेका फंड कैसे तैयार किया जा सकता है।

Advertisement

1200 रुपये से शुरू करें निवेश
किसी की व्‍यक्‍ति की आमदनी चाहे कम ही क्‍यों न हो, लेकिन वह चाहता है कि उसके पास खूब पैसा हो जाए। ऐसा होना आसान है और इसके लिए ज्‍यादा निवेश (Investment) की जरूरत भी नहीं पड़ती। अगर कोई व्‍यक्‍ति हर माह केवल 1200 रुपये ही बचाता रहे तो 5 साल में आसानी से उसके पास 1 लाख रुपये का फंड (Fund) तैयार हो जाएगा। लेकिन इसके लिए जरूरत है कि यह निवेश (Investment) सही प्‍लानिंग के साथ अच्‍छी जगह पर किया जाए।

Advertisement

बैंक-पोस्‍ट ऑफिस (Bank-Post Office) या म्‍युचुअल फंड (mutual funds)

एक लाख रुपयेका फंड तैयार करने के 5 विकल्‍प हैं। इन विकल्‍पों में 2 से लेकर 5 साल के अंदर 1 लाख रुपये का फंड (Fund) तैयार किया जा सकता है। जहां पोस्‍ट आफिस (Post Office) में 1400 रुपये महीने से निवेश (Investment) शुरू करना होगा, वहीं बैंक (Bank) में 1900 रुपयेसे निवेश (Investment) शुरू करके 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा. लेकिन अगर कोई चाहता है कि इससे भी कम निवेश में उसके पास 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाए, तो उसे म्‍युचुअल फंड (Mutual Funds) में निवेश (Investment) करना होगा. यहां पर 1200 रुपये महीने के निवेश से यह फंड (Fund) तैयार हो जाएगा. 

पोस्‍ट ऑफिस (Post Office) में 5 साल से कम की नहीं होती है RD

पोस्‍ट आफिस (Post Office) में 5 साल के लिए ही RD होती है। इसलिए यहां पर कम से कम 5 साल के लिए निवेश (Investment) करना होगा। इस वक्‍त 5 साल की RD पर पोस्‍ट ऑफिस (Post Office) 7.3 फीसदी का ब्‍याज दे रहा है। अगर कोई यहां पर 1 लाख रुपये का फंड (Fund) तैयार करना चाहता है तो इस प्रकार योजना बना सकता है।

पोस्‍ट ऑफिस में निवेश की योजना
-1400 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-5 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-इस वक्‍त है ब्‍याज दर 7.3 फीसदी
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड

बैंकों में शुरू करें RD
एसबीआई (SBI) में 1 साल से लेकर 10 साल तक की रिक्‍यूरिंग डिपॉजिट (RD) शुरू की जा सकती है। इन स्‍कीम्‍स में हर माह एक निश्चित राशि का निवेश (Investment) करना होता है। यहां पर 2 साल तक की RD पर जहां 6.70 फीसदी ब्‍याज मिल रहा है, वहीं 2 साल के ज्‍यादा की RD पर यह ब्‍याज दर 6.75 फीसदी है। अगर बैंक के माध्‍यम से निवेश कर 1 लाख का फंड (Fund) तैयार करना चाहते हैं, तो इस प्रकार योजना बना सकते हैं।

बैंक में दो साल के निवेश का प्‍लान

-4000 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-2 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-इस वक्‍त हैं ब्‍याज दरें 6.75 फीसदी
-1 लाख रुपयेका तैयार हो जाएगा फंड

बैंक में तीन साल के निवेश का प्‍लान
-2600 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-3 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-इस वक्‍त हैं ब्‍याज दरें 6.80 फीसदी
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड

बैंक में 4 साल के निवेश का प्‍लान
-1900 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-4 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-इस वक्‍त हैं ब्‍याज दरें 6.85 फीसदी
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड 

म्‍युचुअल फंड में सबसे जल्‍द तैयार होगा 1 लाख रुपयेका फंड

अंश फायनेंशियल एंड इन्‍वेस्‍टमेंट के डायरेक्‍टर दिलीप कुमार गुप्‍ता के अनुसार म्‍युचुअल फंड (Mutual Funds) में निवेश बैंक (Bank) और पोस्‍ट ऑफिस (Post Office) की तुलना में रिस्‍की माना जाता है। लेकिन यहां पर रिटर्न बहुत ही अच्‍छा मिलता है। म्‍युचुअल फंड (Mutual Funds) की टॉप स्‍कीम्‍स ने बैंक और पोस्‍ट ऑफिस से काफी ज्‍यादा रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले साल जैसा रिटर्न अगले साल भी मिलेगा, यह तय नहीं होता है, लेकिन अगर 12 फीसदी का भी रिटर्न मिले तो 1600 रुपये महीने का निवेश 4 साल में 1 लाख रुपये से थोड़ा ज्‍यादा हो सकता है। ऐसे बना सकते हैं योजना.... 

MF में 2 साल के निवेश का प्‍लान

-3700 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-2 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-मिल सकता है 12.00 फीसदी तक रिटर्न
-1 लाख रुपयेका तैयार हो जाएगा फंड

MF में 3 साल के निवेश का प्‍लान
-2300 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-3 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-मिल सकता है 12.00 फीसदी तक रिटर्न
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड

MF में 5 साल के निवेश का प्‍लान
-1200 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
-5 साल तक चलाना होगा यह निवेश
-मिल सकता है 12.00 फीसदी तक रिटर्न
-1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड

गणतंत्र दिवस का इतिहास (Republic Day History)

गणतंत्र दिवस का इतिहास बड़ा ही रोचक है। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी (26 January) 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। साल 1929 में दिसंबर में लाहौर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अधिवेशन पंडित जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में हुआ। इस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित कर इस बात की घोषणा की गई कि यदि अंग्रेज सरकार द्वारा 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमीनियन का दर्जा नहीं दिया गया तो भारत को पूर्ण रूप से स्‍वतंत्र देश घोषित कर दिया जाएगा।

आजादी के पहले की है कहानी
26 जनवरी 1930 तक जब अंग्रेज सरकार ने कुछ नहीं किया तब कांग्रेस ने उस दिन भारत की पूर्ण स्वतंत्रता के निश्चय की घोषणा की और अपना सक्रिय आंदोलन आरंभ किया। उस दिन से 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त होने तक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। इसके बाद स्वतंत्रता प्राप्ति के वास्तविक दिन 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाने लगा। भारत के आजाद हो जाने के बाद संविधान सभा की घोषणा हुई और इसने अपना कार्य 9 दिसम्बर 1947 से शुरू कर दिया। संविधान सभा के सदस्य भारत के राज्यों की सभाओं के निर्वाचित सदस्यों के द्वारा चुने गए थे।

(नोट : निवेश से संबंधित जानकारी वित्तीय बाजार के जानकारों से बात के आधार पर दी जा रही है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जानकारी जरूर लें।)