एचडीएफसी बैंक ने ऑटो लोन की नई स्कीम पेश की है। इस स्कीम में लोन लेने पर आपकी ईएमआई घट जाती है। बैंक का कहना है कि इस स्कीम में स्टेप-अप रीपेमेंट और बुलेट रीपेमेंट की सुविधा है। हम आपको बतायेंगे क्या है इस प्लान की खासियत।

Advertisement

एचडीएफसी बैंक के एग्जिक्यूटिव के मुताबकि, स्टेप-अप रीपेमेंट फीचर से किस्त 22 से 25 फीसदी तक घट जाती है। बुलेट रीपेमेंट स्कीम में आपको लोन की 30 से 50 फीसदी रकम के लिए ही ईएमआई चुकानी होगी। बिकने वाली हर चार में से एक कार का लोन एचडीएफसी बैंक से होता है।

Advertisement

बता दें कि हाल में कारों की बिक्री में सुस्ती से देश की सबसे बड़ी ऑटो फाइनेंसर को दबाव का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन की ऊंची कीमतों, शहरों में ओला और उबर जैसी कंपनियों की सेवाओं, तीन साल का बीमा जरूरी होने और जीएसटी लागू होने से पहले पिछले साल गाड़ियों की बिक्री ज्यादा रहने से अब कारों की बिक्री में सुस्ती देखी जा रही है।

Advertisement

वहीं एचडीएफसी बैंक के एग्जिक्यूटिव वीपी (ऑटो लोन) नितिश नागोरी का कहना हैं कि अच्छी रीसेल वैल्यू वाले सभी टॉप मॉडल्स के लिए यह स्कीम उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सेगमेंट में इस्तेमाल होने वाली कारें और ऐसी कारें जिनका बाजार बहुत छोटा है। इस स्कीम के दायरे में नहीं आती हैं।

आपको बता दें कि पहली बार एचडीएफसी बैंक ने इस तरह का उत्‍पाद पेश किया है। इस स्‍कीम में बैंक ग्राहक को अपनी सुविधा के हिसाब से ईएमआई तय करने का व‍िकल्‍प देता है। बुलेट रीपेमेंट स्‍कीम में लोन की रकम लोन की अवधि के बाद कार की बची वैल्‍यू पर न‍िर्भर करेगी।