सरकारी कर्मचारियों के ल‍िए वाकई खुशी की खबर है। एक बार फिर से सरकार ने उनके ह‍ित के ल‍िए अच्‍छा किया। सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा दिया है। मंत्रिमंडल ने गुरुवार को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली एनपीएस में सरकार का योगदान बढ़ाकर मूल वेतन का 14 प्रतिशत कर दिया। जो कि फिलहाल 10 प्रतिशत है।

Advertisement

हालांकि चुनावी आचार संहिता के चलते औपचारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है। हालांकि कर्मचारियों का न्यूनतम योगदान 10 प्रतिशत बना रहेगा।

Advertisement

मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों के 10 प्रतिशत तक योगदान के लिए आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत कर प्रोत्साहन को भी मंजूरी दी। फिलहाल सरकार तथा कर्मचारियों का योगदान एनपीएस में 10-10 प्रतिशत है। कर्मचारियों का न्यूनतम योगदान 10 प्रतिशत पर बना रहेगा जबकि सरकार का योगदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया गया है।मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ईएसआईसी में आम लोग सस्‍ते में करायेगें इलाज

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी कर्मचारियों को कुल कोष में से 60 प्रतिशत अंतरित करने को मंजूरी दी गई जो फिलहाल 40 प्रतिशत है। जबकि सूत्रों ने कहा कि साथ ही कर्मचारियों के पास निश्चित आय उत्पादों या शेयर इक्विटी में निवेश का विकल्प होगा।

हांलाकि उनका कहना हैं कि मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार यदि कर्मचारी सेवानिवृत्ति के समय एनपीएस में जमा धन का कोई भी हिस्सा निकालने का निर्णय नहीं करता है। और 100 प्रतिशत पेंशन योजना में हस्तांतरित करता है। तो उसका पेंशन अंतिम बार प्राप्त वेतन का 50 प्रतिशत से अधिक होगा। किसानों की आय 2020 तक दोगुनी करने का लक्ष्‍य

Advertisement

सरकार ने राजस्‍थान में शुक्रवार को होने वाले चुनाव के मद्देनजर इस फैसले की घोषणा नहीं की है। सूत्रों ने कहा कि सरकार को अभी नई योजना की अधिसूचना की तारीख के बारे में न‍िर्णय करना है।