अब तक शायद लोग यह समझ चुके होंगे कि रियल एस्टेट में कितना फायदा होता है। रियल एस्टेट में पैसे बनाने के कई तरीके हैं लेकिन शायद आप उनके बारे में नहीं जानते होंगे। तो चलिए कोई बात नहीं रियल एस्टेट का बिजनेस करने के लिए हम आपको ऐसे ही कुछ बिजनेस आइडिया बताएंगे जिससे आप जल्द से जल्द रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़कर लाखें की कमाई कर सकेंगे।
रियल एस्टेट बिजनेस आइडिया में तीसरा तरीका है रियल एस्टेट एजेंट बनना। रियल एजेंट बनकर आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर सकते हैं। आप ब्रोकर के सहायता से और रियल एस्टेट एजेंसियों की सहायता से बड़े-बड़े बिल्डिंग्स और अपार्टमेंट की डील करके उसे अच्छे दाम में बेच सकते हैं। लेकिन रियल एस्टेट एजेंट बनने के लिए आपको कुछ डिग्री और और सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता होगी।
आप रियल एस्टेट में अगर रुचि रखते हैं तो रियल एस्टेट की फोटोग्राफी करके एक अच्छा और जाना-माना फोटोग्राफर भी बन सकते हैं। भारत में भी यह धीरे-धीरे शुरु हो रहा है। एक रियल एस्टेट फोटोग्राफर के तौर पर आप प्रॉपर्टी सेलर या मकान मालिक के ऑर्डर पर उनकी प्रॉपर्टी की फोटो उन्हें दे सकते हैं जो कि प्रॉपर्टी की ऑनलाइन साइट पर सेल्स मटेरियल के तौर पर काम आती हैं। बड़े-बड़े घरों के लिए कई सारी फोटोग्राफ की जरुरत होती है तो ऐसे में आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
भू-व्यापार व्यवसाय या लॉन की देखभाल कृषि आधारित सेवा उद्योग में सबसे अधिक आकर्षक व्यवसायों में से एक है। यह सुकून भरा बिजनेस आप घर से भी कर सकते हैं। इस बिजनेस के लिए अच्छा कम्यूनिकेशन स्किल और बिजनेस के बारे में थोड़ी जानकारी होनी आवश्यक है।
यह एक बहुत ही आसान और सरल तरीका है रियल एस्टेट बिजनेस से पैसा कमाने का। जी हां प्रॉपर्टी मैनेजमेंट का काम ज्यादातर बढ़े-बढ़े शहरों में दिया जाता है। जिसके अंतर्गत प्रॉपर्टी मैनेजर को मेंटेनेंस, रेंट कलेक्शन और ओनर के तबादले आदि को देखता है।
कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट का काम रियल एस्टेट बिजनेस में एक और फायदे का काम है। अगर आपके पास कंस्ट्रक्शन की जानकारी और सिविल बैकग्राउण्ड है तो आप यह काम कर सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं। इस बिजनेस में बिल्डिंग ब्रांड बहुत ही जरुरी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान