भारत में शादी जैसे बड़े समारोहों में जमकर पैसा खर्च किया जाता है। मंहगी ड्रेसेज से लेकर ज्‍वैलरी तक, आधे से ज्‍यादा सामान लाखों में होता है। ऐसे में शादी के दिन कोई अप्रिय घटना घट जाए, तो आपको काफी नुकसान उठाना पड़ जाता है। लेकिन अगर आपने शादी का बीमा कराया है, तो इसका हर्जाना मिलेगा। इस बीमा में अपने सामान को कवर जरुर करें ताकि शादी ब‍ीमा से आपको मदद म‍िल जाये।

Advertisement

कार्ड छपाई से लेकर हलवाई तक

इसके अलावा कार्ड छपने, समारोह स्थल की बुकिंग के लिए एडवांस, हलवाई, डेकोरेटर और एडवांस रूम और ट्रैवल बुकिंग में हुए खर्च का मुआवजा भी मिलता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि अधिकतम कितनी राशि का बीमा कराया गया है।

 

शादी कैंस‍िल होने पर भी म‍िलेगा लाभ

इतना ही नहीं ज्‍यादातर पॉलिसी में प्रॉपर्टी का कवर भी होता है, जिसमें स्टेज, सीट या लीज पर लिया गया सामान तो शामिल होता ही है, साथ ही वार्डरॉब को हुए नुकसान का जायजा भी लिया जाता है। इसके अलावा यदि किसी कारणवश आपकी शादी की डेट बढ़ गई है या कैंसिल हो गई है, तो इसका क्‍लेम भी आप कर सकते हैं।

 

दीपव‍ीर ने कराया अपने शादी का इंश्‍योरेंस

अभी हाल ही में आपने देखा होगा कि सोशल मीडिया पर दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिं‍ह की शादी के काफी चर्चे रहे है। दोनों 14- 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे। शादी के इवेंट 12 नवंबर से शुरू हो गए थे जो 16 नवंबर तक चलेंगे। 5 दिनों की वेडिंग का दोनों ने इंश्योरेंस कराया है। यानी इन्होंने शादी के वेन्यू इटली के लेक कोमो पर बने विला डेल बालबीएनलो का इंश्योरेंस लिया है।

 

ओरि‍एंटल इंश्‍योरेंस कंपनी ने ल‍िया ज‍िम्‍मादारी

रणवीर-दीपिका ने इस इंश्योरेंस में कितने पैसे खर्च किए हैं, यह गोपनीय है। ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने यह जिम्मेदारी ली है। बता दें कि बीमा पॉलिसी पूरे 5 दिनों के लिए है। इसमें आग लगने, चोरी होने, विस्फोट होने, हवाई जहाज से कोई नुकसान होने, भूकंप आने, पानी से नुकसान होने, चोरी या डकैती, बाढ़, तूफान या टायफून जैसी चीजों को कवर किया गया है। कंपनी ने ये पॉलिसी रणवीर सिंह के नाम से जारी की है।

 

शादी बीमा आप भी ले सकते

बता दें कि इंश्योरेंस कंपनी के एक अधिकारी के अनुसार, शादी का इंश्योरेंस लेने की कोई कंडीशन नहीं है। अगर आपकी शादी का बजट 1 लाख रुपए है तब भी उसका इंश्योरेंस लिया जा सकता है। अगर आपकी शादी का बजट 10 लाख रुपए है तब उसके इंश्योरेंस का मिनिमम खर्च 7000 रुपए के करीब होगा।

कंपनी होने वाले नुकसान का जायजा करने के बाद ही पैसा देती है। इसमें 100% तक पैसा दिया जा सकता है। बारिश या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की वजह से शादी में नुकसान होने पर पैसे मिलते हैं।

 

बारात‍ियों का भी करा सकते इंश्‍योरेंस

आपको जानकरी खुशी होगी क‍ि आप शादी में आये बारत‍ियों का भी इंश्‍योरेंस करा सकते है। यानी किसी स्थिति में बारातियों को नुकसान पहुंचता है तब उनके इलाज का पैसा मिलेगा।शादी का खाना, ज्वैलरी, म्यूजिक, कार्ड, मंडप जैसी हर चीज का बीमा कराया जा सकता है। ज्वेलरी का भी इंश्योरेंस करा सकते हैं।