पेंशनधारक के लिए एसबीआई खुशखबरी लेकर आया है जो हैं। ग्राहकों को खुशी से दिवाली मनाने का अवसर देते हुए एसबीआई ने पेंशन लोन पर प्रोसेसिंग फीस जीरो कर दी है। लेकिन, ध्यान रहे कि ये लिमिटेड पीरियड फेस्टिव ऑफर है। इस ऑफर के जरिए 30 नवंबर तक बिना कोई प्रोसेसिंग फीस दिए पेंशन लोन लिया जा सकता है।
हालांकि एसबीआई पेंशन लोन, बैंक का एक पर्सनल लोन प्रोडक्ट है, जिसे बैंक सिर्फ पेंशनधारकों को ही देता है। वहीं इसमें वो पेंशनधारक नहीं आते, जिनकी पेंशन किसी निजी संस्थान से आती हो। एसबीआई पेंशन लोन सिर्फ राज्य और केंद्र सरकार के पेंशनधारकों, रक्षा पेंशनधारकों और परिवार पेंशनधारकों को ही दिया जाता है। बता दें कि परिवार पेंशनधारक वो होते हैं जो असल पेंशनधारक का नॉमिनी होता।
- आवेदनकर्ता को केंद्र सरकार/राज्य सरकार/रक्षा पेंशनधारक/परिवार पेंशनधारक होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की उम्र 76 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- पेंशन एसबीआई खाते में आती हो।
- ये तीनों शर्तें सभी चार तरह के पेंशनधारकों (केंद्र सरकार/राज्य सरकार/रक्षा पेंशनधारक/परिवार पेंशनधारक) के लिए हैं।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार के पेंशनधारकों को 7.50-14.00 लाख रुपये तक का पेंशन लोन मिल सकता है। इसके अलावा सेना, अर्द्धसैन्य बलों के पेंशनधारकों को भी 7.50-14.00 लाख रुपये तक का पेंशन लोन मिल सकता है। हालांकि, फैमिली पेंशनधारक को सिर्फ 2.5-5.0 लाख रुपये तक का ही पेंशन लोन मिलेगा। बता दें कि इसमें मिनिमल लोन अमाउंट 25,000 रुपये है।
लोन की ईएमआई बनेंगी, जिन्हें लोन लेने वाले के खाते से हर महीने काटा जाएगा। इसके अलावा लोन लेने वाला शख्स लोन की अवधी पूरी होने से पहले लोन पूरा चुकाना चाहता है तो उसे भुगतान राशि पर 3% पेनल्टी देनी होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान