बुधवार को डिजिटल वित्तीय सेवाएं प्लेटफार्म मोबिक्विक एप्प पर डिजिटल बीमा की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी का लक्ष्य चार गुणा बढ़ाना है।
हांलाकि मोबिक्विक ने एक बयान में कहा कि इस लांच के साथ ही इंश्योरेंस खरीदना बेहद सरल हो गया है मोबिक्विक के यूजर्स 10 सेकेंड्स से भी कम समय में इंश्योरेंस खरीद सकते हैं। एक यूजर एक लाख रुपये का बीमा 20 रुपये सालाना जितनी कम दर में भी खरीद सकता है।
वहीं कंपनी का कहना हैं कि यूजर्स जीवन और सामान्य बीमा उत्पादों की व्यापक रेंज में अपने लिए चुन सकते हैं और खरीद सकते है। यूजर्स को सही इंश्योरेंस प्रोडक्ट का सुझाव दिया जायेगा। जोकि ग्राहक के सेल्फ प्रोफाइलिंग, एडवांस्ड डेटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के आधार पर तय होगा।
बता दें कि कंपनी ने कहा कि पहले चरण में, मोबिक्विक ने यूजर्स के लिए दुर्घटना इंश्योरेंस शुरू किया है। जिसके लिए कंपनी ने प्रमुख इंश्योरेंस कंपनियों से भागीदारी की है। मोबिक्विक वेबसाइट या एप्प से पेपरलेस तरीके से दो चरणों की प्रक्रिया में इंस्टेंट इंश्योरेंस खरीदा जा सकता है।
वहीं मोबिक्विक की सह-संस्थापक और निदेशक उपासना टाकू की माने तो भारत में बीमा की पहुंच जीडीपी का करीब 3 फीसदी है। इसलिए यहां बड़ी संभावना है। स्मार्टफोन और इंटरनेट की पैठ बढ़ने से इसमें और भी बढ़ोतरी होगी।
इससे डिजिटल बीमा में व्यापक अवसर है, जिसे बाजार बैंकों, वितरकों और यहां तक की ऑनलाइन कंपनियों द्वारा भी उपेक्षित किया गया है। हमारा लक्ष्य 15 करोड़ उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करना है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान