बैंक आपकी बहुमूल्य चीजों को लॉकर में रखने की सुविधा प्रदान करता है। ये लॉकर अलग-अलग साइज और प्रकार के होते हैं और इन्हें अपनी जरुरत के हिसाब से चुना जा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि बैंक में लॉकर रेंट पर लेने की प्रक्रिया क्या है शायद फर्स्ट टाइम यूजर इसके बारे में नहीं जानते होंगे तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
लॉकर लेने के लिए के लिए भी कुछ प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। कोई भी व्यक्ति खुद या किसी के साथ मिलकर, कंपनियां और ट्रस्ट लॉकर किराए पर ले सकते हैं। लॉकर देने से पहले बैंक ग्राहक को अपनी शाखा में खाता खोलने के लिए भी कह सकता है। तो वहीं नाबालिग लॉकर लेने के लिए पात्र नहीं हैं।
सभी आवेदकों को लॉकर के लिए आवेदन फॉर्म पर हस्ताक्षर करना होता है। लॉकर रेंटिंग एग्रीमेंट ग्राहक एवं बैंक के बीच होता है। ज्वाइंट आवेदक की स्थिति में सभी को एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए शाखा में मौजूद होना चाहिए। आवेदकों को फोटोग्राफ के साथ केवाईसी दस्तावेज बैंक के पास जमा करना होता है।
बता दें कि बैंक आवेदकों को तीन साल की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करने के लिए कह सकता है, ताकि इस पर मिलने वाले ब्याज को लॉकर के किराए के तौर पर रखा जा सके। इसके अलावा बैंक किसी तरह की अप्रत्याशित घटना की स्थिति में लॉकर तोड़ने का चार्ज भी कर सकता है। आवेदक अपने बैंक खाते से लॉकर का सालाना किराया काटने की भी मंजूरी बैंक को दे सकता है।
लॉकर किराए पर लेने वाला व्यक्ति किराए के भुगतान के बावजूद अगर अपना लॉकर लगातार एक साल तक या तीन साल तक नहीं खोलता है, तो बैंक ऐसे ग्राहक को लॉकर खोलने या फिर उसे सरेंडर करने के लिए कह सकता है। आपको याद दिला दें की लॉकर की चाबी को बहुत सावधानी से रखना बेहद जरुरी है क्योंकि इसके खोने पर आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
More Articles
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग
- आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति