मोब‍ीक्‍विक देश के सबसे बड़े ड‍िज‍िटल फाइनेंशियल सर्व‍िस प्‍लेटफॉर्म में से एक है। बता दें कि अब मोबीक्‍व‍िक से आप सोना खरीद सकते है। आपको जानकर खुशी होगी कि मोबीक्‍व‍िक ने अपने एप्‍प पर ड‍िजिटल गोल्‍ड स्‍कीक लांच की है। इस स्‍कीम के तहत आप स‍िर्फ 1 रुपये के शुरूआती रेट में 99.5 फीसदी शुद्ध, 24 कैरेट सोना खरीद सकते है।

Advertisement

मोबीक्‍विक एप्‍प में गोल्‍ड के ल‍िए अलग से कैटगरी

हालांक‍ि मोबीक्‍व‍िक ने ड‍िजिटल प्‍लेटफॉर्म सेफ गोल्‍ड के साथ टाई-अप क‍िया है। ज‍िसके तहत अब इस प्‍लेटफॉर्म पर ग्राहक सोने की बिक्री और खरीदारी कर पायेंगे। इसके ल‍िए मोबीक्‍व‍िक ने अपने एप्‍प पर अलग से गोल्‍ड कैटगरी बनाई है। एप्‍प यूजर्स ग्राम या रुपये के हिसाब से सोना खरीद सकेंगे। वहीं खरीद के बाद सोने को यूजर्स के मोबीक्‍व‍िक गोल्‍ड अकाउंट में एड कर द‍िया जायेगा। हालांकि अगर ग्राहक सोना बेचना चाहते हों तो ग्राहक चुक सकते हैं कि वे अपने मोबीक्‍व‍िक वॉलेट में पैसा लेना चाहेंगे या फिर बैंक अकाउंट में ही लेना चाहते है।

Advertisement

अब सोना खरीदना और बेचना हुआ आसान

मोबीक्‍व‍िक एप्‍प के जर‍िये आप स‍िर्फ 60 सेकंड में सोना खरीद या बेच सकेंगे। मोबीक्‍व‍िक ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में एक टन सोना बेचने का लक्ष्‍य रखा है। जिसकी शुरुआत इस फेस्‍टिव सीजन से की गयी है।