आप फ्यूचर के लिए सेविंग्स कर रहे हैं और चाहते हैं कि इससे आपको हर माह आय भी हो तो ऑप्शन मौजूद है। आपको जानकर खुशी होगी कि देश के कई बैंकों में एफडी के जरिए मंथली इनकम की सुविधा दी जा रही है। इससे आपको हर माह एक निश्चित आय उपलब्ध होती है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपनी जमा से महीने में एक्स्ट्रा पैसे कमा सकते हैं। इस तरह की सुविधा को मंथली इनकम फिक्स्ड डिपॉजिट भी कहते हैं।
यह एक आम एफडी ही है लेकिन ब्याज क्रेडिट किए जाने के मामले में अलग है।
- आम तौर पर रेग्युलर एफडी में ब्याज मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने के बाद एक साथ मिलता है। लेकिन कई बैंक आपको ब्याज मंथली या क्वार्टरली या फिर छमाही आधार पर लेने की भी सुविधा देते हैं। यही सुविधा मंथली इनकम एफडी है।
- इसके तहत कुछ बैंक रेग्युलर एफडी पर ही ब्याज हर माह हासिल करने की सुविधा दे रहे हैं, वहीं कुछ बैंकों में इसके लिए अलग से एफडी होती है।
- मंथली इनकम एफडी में ब्याज हर माह जमाकर्ता के सेविंग्स अकाउंट में आता है।
- इस ऑप्शन में भी नॉमिनेशन, प्रीमैच्योर विदड्रॉल, लोन, ओवरड्राफ्ट जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
- हालांकि मंथली इनकम ऑप्शन लेने पर क्रेडिट होने वाला ब्याज एफडी पर सिंपल इंट्रेस्ट से थोड़ा कम रहता है।
एसबीआई अपनी रेगुलर एफडी पर ही ब्याज मंथली हासिल करने की सुविधा देता हैं। इसे तिमाही आधार पर भी लिया जा सकता है। अधिक जानकारी https://www.sbi.co.in/portal/web/personal-banking/term-deposits से ली जा सकती है।
एसबीआई की एफडी रेट्स की जानकारी यहां मौजूद हैं।
https://www.sbi.co.in/portal/web/interest-rates/domestic-term-deposits#DTDBelow
कोटक महिन्द्रा बैंक में 181 दिन से कम मैच्योरिटी पीरियड एफडी पर मंथली इंट्रेस्ट हासिल करने की सुविधा नहीं मिलती। इसके लिए 181 दिन और उससे ज्यादा का मैच्योरिटी पीरियड अनिवार्य है। साथ ही केवल प्रीमैच्योर विदड्रॉल फैसिलिटी वाली एफडी पर ही ब्याज मंथली हासिल किया जा सकता है। कोटक महिन्द्रा बैंक की एफडी रेट्स यहां देखी जा सकती हैं-
https://www.kotak.com/bank/common/allrates.htm
बैंक ऑफ बड़ौदा में मंथली इनकम के लिए अलग से एफडी है। मंथली इनकम प्लान नाम की यह स्कीम बैंक के लॉन्ग टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट के तहत आती है। इसे 1000 रुपये के मिनिमम अमाउंट से खोला जा सकता है। यहां मंथली इनकम के लिए आपको 1 साल या उससे ज्यादा समय के लिए एफडी करानी होगी। एफडी कराने के 1 महीने बाद आपको मंथली इनकम आने लगेगी। साथ ही इस एफडी का मैक्सिमम टेनर 10 साल होगा. अधिक जानकारी यहां से ली जा सकती है-
https://www.bankofbaroda.com/monthly-income-plan-personal.htm?45
बैंक ऑफ बड़ौदा की एफडी इंट्रेस्ट रेट यहां से हासिल की जा सकती हैं-
https://www.bankofbaroda.com/fixed-personal.htm
आईसीआईसीआई बैंक भी आपको रेग्युलर एफडी पर मंथली इनकम हासिल करने की सुविधा देता है। आईसीआईसीआई बैंक में एफडी खुलवाने का मिनिमम अमाउंट 10,000 रुपये है। आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज दर यहां देखी जा सकती हैं-
https://www.icicibank.com/interest-rates.page?
यस बैंक में भी रेगुलर एफडी से मंथली आधार पर ब्याज हासिल किया जा सकता है। यहां की ब्याज दरें https://www.yesbank.in/personal-banking/yes-individual/deposits/fixed-deposit-residents पर मौजूद हैं।
इस बैंक में मंथली इंट्रेस्ट पेआउट ऑप्शन में ब्याज मंथली आधार पर लेने की सुविधा मौजूद है लेकिन ब्याज तिमाही आधार पर कैलकुलेट होता है। साथ ही यह स्टैंडर्ड रेट से कुछ कम भी होता है। आईडीएफसी बैंक की एफडी इंट्रेस्ट रेट यहां से ली जा सकती हैं।
https://www.idfcbank.com/content/dam/idfc/image/other-pdfs/Interest%20Rate.pdf
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान