आपने में से कई लोग खुद या फिर अपने पैरेंट्स को तीर्थयात्रा कराने की सोच रहें होंगे। तो आपके लिए यह एक अच्‍छी खबर है, जिसके तहत आपको तीर्थयात्रा पर मुफ्त का बीमा जैसी सुविधा प्राप्‍त हो सकती है। जी हां यदि आप वैष्‍णो देवी माता के दर्शन करना चाहते हैं तो यह बहुत ही अच्‍छा मौका है। श्री वैष्‍णो देवी श्राइन बोर्ड ने माता के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दी है। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र से आने वाले ट्रामा पीडि़तों को मुफ्त इलाज भी दिया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने यह फैसला अपनी 63वीं बैठक में लिया।

Advertisement

तो आइए जानते हैं कि इस मुफ्त के बीमा कवर के बारे में-

Advertisement

किसको कैसे मिलेगा बीमा का लाभ

सबसे पहले तो आपको यह बता दें बोर्ड ने यह बीमा कवर 8 साल बाद बढ़ाया है। इससे पहले 5 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं के लिए दुर्घटना बीमा राशि 3 लाख रुपए थी। 5 साल से कम उम्र के तीर्थयात्रियों के लिए बीमा कवर राशि को 1 लाख से बढ़ाकर 3 लाख कर दिया गया है।

मरीजों को मिलेगी यह सुविधा

बोर्ड के प्रवक्‍ता के अनुसार अपने सोशल सर्पोट शुरुआत के तहत बोर्ड ने ट्रामा के मरीजों के इलाज के लिए मेडिकल दुर्घटना, भूस्‍खलन या चट्टानों के गिरने से हुए हादसों के शिकार लोगों का सुपर स्‍पेशलिटी अस्‍पताल में इलाज कराया जाएगा। इसके तहत बोर्ड मरीर की हालत सुधरने तक उसके इलाज का खर्च उठाएगा। जिसकी अधिकतम राशि 2 लाख रुपए होगी।

मेडिकल फैसिलिटी को बढ़ाया जाएगा

इसके साथ ही प्रवक्‍ता ने यह बताया कि बोर्ड कटरा से भवन जाने वाले श्रद्धालुओ के लिए मेडिकल फैसिलिटी बढ़ाएगा। जिसके तहत लंबी खेड़ी पर सभी तरह के मेडिकल उपकरणों से लैस मेडिकल यूनिट तैनात की जाएगी और इसके साथ ही पूरे ट्रैक पर मेडिकल यूनिट की संख्‍या 8 हो जाएगी। आपको बता दें कि बोर्ड एक करोड़ रुपए की लागत से भैरों मंदिर में भी मेडिकल यूनिट बनाएगा।

हर साल 2 करोड़ तीर्थयात्री दर्शन करने आते हैं।

आपको बता दें कि जम्‍मू के रियासी जिले में स्थित त्रिकुटा पर्वत तीर्थ स्‍थल पर हर साल लगभग 2 करोड़ तीर्थयात्री दर्शन करने आते हैं। प्रवक्‍ताओं के अनुसार माता वैष्‍णो देवी नारायण सुपर स्‍पेशलिटी हॉस्पिटल के कामकाज पर भी चर्चा हुई।