हर किसी को दिवाली में मिलने वाले बोनस का इंतजार होगा। खासकर नौकरी पेशा व्यक्ति जिन्हें साल भर में कुछ गिने-चुने ही बोनस मिलते हैं जिसमें से सबसे ज्यादा उम्मीद दिवाली के ही बोनस से होती है। ज्यादातर लोग मिलने वाले बोनस को यूं ही खर्च करके उड़ा देते हैं। क्या आपने कभी यह सोचा है कि जो बोनस आपको मिलता है वह आपके कितने काम का हो सकता है। तो आइए आपको बताते हैं बोनस का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
लंबी अवधि में संपत्ति बनाने के लिए बोनस के रुप में मिली राशि का निवेश कर देना सबसे अच्छा इस्तेमाल है। यदि आप मासिक आमदनी से बचत नहीं कर पा रहे हैं तो आप बोनस की राशि से उस विकल्प में निवेश कीजिए जिसमें आपकी दिलचस्पी है। इससे आप अपने वित्तीय लक्ष्य को पूरा करने के लिए इस्तेमाल करें। अपनी योजना के हिसाब से बोनस की पूरी राशि या इसके बड़े हिस्से का उपयोग निवेश के लिए कर सकते हैं।
यदि आपकी मासिक आमदनी कम है और आप उससे इमरजेंसी फंड नहीं बना पा रहे हैं तो दिवाली बोनस के रुप में मिली राशि का इस्तेमाल इमरजेंसी फंड बनाने के लिए कर सकते हैं। यह ध्यान रखें की दिवाली बोनस के रूप में मिली राशि मासिक आमदनी से अलग है। यदि आपने पर्सनल लोन, कार लोन और होम लोन आदि लिया है तो आप किसी आकस्मिक स्थिति में उसके बैकअप के लिए इमरजेंसी फंड जरुर बनाएं।
अगर आप जॉब कर रहे हैं और अब तक आपने जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, हेल्थ इंश्योरेंस नहीं लिया है, तो आप दिवाली बोनस की राशि से सबसे पहले बीमा खरीद लीजिए। यदि आप फंड की कमी की वजह से बीमा खरीदने का प्लान आगे बढ़ा रहे हैं तो आपके लिए दिवाली बोनस के रूप में सही मौका है।
नौकरी करने वाले लोगों के लिए जनवरी-फरवरी और मार्च मुश्किल वाले महीने होते हैं। इस दौरान वे इनकम टैक्स बचाने वाले निवेश विकल्प की तलाश में जुटे रहते हैं। इससे ठीक पहले मिलने वाला दिवाली बोनस इस मायने में आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस निवेश से एक ओर जहां आप सालान टैक्स देनदारी कम रक सते हैं, तो वहीं दूसरी ओर आप लंबी अवधि के लिए बचत भी कर सकते हैं।
इस समय लोगों के पास कोई न कोई लोन जरुर होता है। चाहे फिर वो होम लोन हो, कार लोन हो या पर्सनल लोन। तो मिलने वाले बोनस से आप इन लोन के कुछ हिस्से का बोझ ईएमआई चुकता करके कम कर सकते हैं। आपको बता दें कि नया निवेश उसी हालत में किया जाना चाहिए जब आपको उस पर मिलने वाला रिटर्न आपके होम लोन पर चुकाए जाने वाले ब्याज की तुलना में अधिक हो।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान