आपके काम आने वाली खबर है। अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो अब पेटीएम के जरिए भी कर सकते हैं। पेटीएम अपने पेमेंट्स बैंक के जरिए एफडी करने की सुविधा देता है। दरअसल आरबीआई के पेमेंट्स बैंक के लिए तय किए गए नियमों के मुताबिक, पेमेंट्स बैंकों के सेविंग्स अकाउंट में 1 लाख रुपये से ज्यादा का अमाउंट नहीं रखा जा सकता है। इस कारण पेटीएम इस लिमिट से ज्यादा अमाउंट हो जाने पर अतिरिक्त अमाउंट को एफडी में कन्वर्ट कर देता है।
हालांकि बता दें कि इस एफडी पर ब्याज दर इंडसइंड की एफडी रेट के हिसाब से रहती है। क्योंकि पेमेंट्स बैंक को एफडी सुविधा देने की इजाजत नहीं है। यही कारण हैं कि पेटीएम ने कस्टमर को एक्स्ट्रा अमाउंट पर अतिरिक्त फायदा देने के लिए इंडसइंड बैंक के साथ टाई-अप कर रखा है।
बता दें कि पेटीएम से एफडी का मैच्योरिटी पीरियड 13 माह का है। इतना ही नहीं इस पर इंडसइंड बैंक की एफडी रेट्स के हिसाब से 8 फीसदी ब्याज मिल रहा है। कस्टमर चाहे तो इसे मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले ही तुड़वा सकता है। वहीं इस पर कोई चार्ज भी नहीं देना होता है। हालांकि एफडी को 7 दिन से पहले बंद करने पर आपको ब्याज हासिल नहीं होगा।
पेटीएम से कराई जाने वाली एफडी ऑटो रिल्यूअल के दिन तक कस्टमर सीनियर सिटीजन कैटेगरी में आ जाता है। वहीं अगर आने वाला है तो पेटीएम पर ब्याज सीनियर सिटीजन स्कीम के हिसाब से मिलने लगेगा। इंडसइंड बैंक में 13 महीने की पेटीएम पर सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज 8.24 फीसदी है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान