हेल्‍थ इंश्‍योरेंस की बात आती हैं तो सावधानियां बरतनी पड़ती है। काफी सोच-समझकर फैसला लेना पड़ता है। वहीं जब बात कैंसर की आती है तो और ज्‍यादा सोच व‍िचार करना होता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है। क्‍योंकि एचडीएफसी लाइफ इंश्‍योरेंस अब आपको कैंसर केयर प्‍लान खरीदने का मौका दे रही है।

Advertisement

जी हां आप मात्र 13 रुपये के डेली खर्च पर 20 लाख रुपये का कैंसर केयर प्लान खरीद सकते है। इस प्‍लान के त‍हत हर साल शुरुआती स्‍टेज में कैंसर ड‍िटेक्‍ट होने पर पॉलिसी होल्‍डर को एकमुश्‍त पैसा म‍िल जाता है। इसके अलावा प्‍लान के तहत हर साल शुरुआती सम इंश्‍योर्ड 10 फीसदी बढ़ता जाता है। 18 साल से 65 साल की उम्र का कोई भी व्‍यक्‍ति इस प्लान को खरीद सकता है।

Advertisement

प्रीम‍ियम कितना आयेगा

बता दें कि अगर कोई 36 साल का व्‍यक्ति 20 साल के लिए कैंसर केयर प्‍लान के सिल्‍वर ऑप्‍शन के तहत 20 लाख रुपए का कवर लेता है। तो उसके लिए सालाना प्रीमियम लगभग 4,500 रुपए होगा। बता दें कि इसमें टैक्‍स भी शामिल है। यानी इसके लिए आपका डेली का खर्च  लगभग 13 रुपए का आएगा। यह प्रीमियम उन लोगों के लिए है जो स्‍मोकिंग नहीं करते हैं। अगर आप स्‍मोकिंग करते हैं आपके लिए सालाना प्रीमियम बढ़ जाएगा।

 

वेट‍िंग पीर‍ियड में नहीं मिलेगा फायदा

बता दें कि प्‍लान के तहत अगर वेट‍िंग पीर‍ियड में कैंसर का पता चलता है या कैंसर के लक्षण सामने आते हैं तो इस प्‍लान के तहत किसी भी बेनेफ‍िट का भुगतान नहीं किया जायेगा।

 

बेनेफ‍िट ज्‍यादा स‍िल्‍वर ऑप्‍शन में

कैंसर केयर प्‍लान के सिल्‍वर ऑप्‍शन के तहत कैंसर डायग्‍नोस होने पर आपको एकमुश्‍त रकम मिलेगी। अगर आपको शुरुआती स्‍टेज में कैंसर डिटेक्‍ट होता है तो आपको कुल सम इन्‍श्‍योर्ड का 25 फीसदी एकमुश्‍त रकम के तौर पर मिल जाएगा।

अगर कैंसर एडवांस स्‍टेज में पता चलता है तो सम इन्‍योर्ड का 100 फीसदी तक एक मुश्‍त रकम के तौर पर मिल जाएगा। अगर शुरुआती स्‍टेज में कैंसर डिटेक्‍ट होता है तो क्‍लेम करने पर अगले 3 पॉलिसी वर्ष के लिए प्रीमियम माफ हो जाएगा।

 

इनकम बेनेफ‍िट चाह‍िए तो प्लेट‍िनम ऑप्‍शन ले

वहीं अगर आप कैंसर केयर प्‍लान के प्रीमियम ऑप्‍शन में एडवांस स्‍टेज में कैंसर डिटेक्‍ट होने पर अगले 5 साल तक इनकम बेनेफिट का ऑप्‍शन भी मिलता है। गोल्‍ड और प्‍लेटिनम ऑप्‍शन के तहत सम इन्‍श्‍योर्ड हर साल 10 फीसदी तक बढ़ता जाता है।

यह तब तक बढ़ता है जब तब कि बढ़ा हुआ सम इन्‍श्‍योर्ड शुरुआती सम इन्‍श्‍योर्ड का 200 फीसदी तक नहीं हो जाता है या कोई क्‍लेम किया जाए। गोल्‍ड और प्‍लेटिनम ऑप्‍शन में ज्‍यादा प्रीमियम देना होगा।