आईसीआईसीआई बैंक ने अपने मोबाइल एप्प में नया सिक्योरिटी फीचर दिया है। बता दें कि अगर आप आईसीआईसीआई बैंक कस्टमर हैं तो अब आप स्मार्टफोन के जरिए अपने आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड को सिक्योर कर सकते हैं। दरअसल बैंक ने अपने आईमोबाइल एप्प पर एक नया फीचर मैनेज कार्ड जोड़ा है।
इस फीचर के जरिए कस्टमर अपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड को अस्थायी तौर पर ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन ट्रांजेक्शंस, इंटरनेशनल ट्रांजेक्शंस और एटीएम विदड्रॉल को भी ब्लॉक या अनब्लॉक किया जा सकता है। यह क्रेडिट कार्ड इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला फीचर बताया जा रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक के मैनेज कार्ड फीचर की एक खासियत यह भी है कि कस्टमर अपनी क्रेडिट लिमिट को बढ़ाने या कम करने की रिक्वेस्ट भी इसके जरिए कर सकते हैं। साथ ही खाने, एंटरटेनमेंट और शॉपिंग आदि पर किए गए खर्चों पर भी नजर रख सकते हैं।
बता दें कि बैंक ने इस फीचर को एक स्टडी के आधार पर लॉन्च किया है। दरअसल, बैंक ने अपने कस्टमर व अन्य बैंक कस्टमर्स के बीच क्रेडिट और डेबिट कार्ड के इस्तेमाल से जुड़े अवरोधों और चिंताओं को लेकर एक स्टडी की थी। इसमें सामने आया कि कस्टमर्स को कार्ड खो जाने, इंटरनेट फ्रॉड आदि जैसे कई डर घेरे रहते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान